सब्सक्राइब करें

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन दो ग्रहों की अंतर्दशा देती है शुभ फल, मिलते हैं करियर और आर्थिक लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 07 Apr 2026 05:25 PM IST
सार

Shani Mahadasha Effects In Hindi: जब शनि के साथ बुध या शुक्र की अंतर्दशा चलती है, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और कई समस्याओं से राहत भी मिलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
shani mahadasha budh and shukra antardasha effects career and wealth growth
शनि की महादशा में बुध और शुक्र की अंतर्दशा - फोटो : Amar Ujala

Shani Mahadasha: शनि ग्रह की महादशा का समय लगभग 19 वर्षों तक चलता है और इसे जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति को कई तरह के अनुभवों से गुजरना पड़ता है, जो उसे परिपक्व और मजबूत बनाते हैं। हालांकि, इस लंबी अवधि में अलग-अलग ग्रहों की अंतर्दशाएं भी आती हैं, जो परिणामों को काफी हद तक प्रभावित करती हैं। खासतौर पर बुध और शुक्र की अंतर्दशा को शनि महादशा के भीतर अपेक्षाकृत शुभ माना जाता है, क्योंकि इन दोनों ग्रहों का शनि के साथ मित्रतापूर्ण संबंध होता है। ऐसे में जब शनि के साथ बुध या शुक्र की अंतर्दशा चलती है, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और कई समस्याओं से राहत भी मिलती है।



Delayed Marriage Reasons: कुंडली में ये दोष बनते हैं शादी में देरी की वजह, जानें कारण और समाधान
Rahu Mahadasha: इन ग्रहों की अंतर्दशा होने पर राहु की महादशा भी देती है शुभ फल, मिलता है भाग्य का साथ

Trending Videos
shani mahadasha budh and shukra antardasha effects career and wealth growth
बुध की अंतर्दशा - फोटो : adobe

बुध की अंतर्दशा
अगर बात करें शनि महादशा में बुध की अंतर्दशा की, तो इसकी अवधि लगभग 2 साल 8 महीने की होती है। बुध को बुद्धि, वाणी, संचार और व्यापार का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है। इस समय व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होती है और निर्णय लेने की योग्यता में सुधार आता है। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

1. करियर में सफलता
कई लोगों को इस दौरान नई नौकरी या नया काम शुरू करने का मौका मिलता है। खासतौर पर आईटी, मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
shani mahadasha budh and shukra antardasha effects career and wealth growth
बुध की अंतर्दशा - फोटो : अमर उजाला

2. सोचने समझने की क्षमता
इस अवधि में व्यक्ति की तार्किक क्षमता और विश्लेषण शक्ति बढ़ती है, जिससे वह जटिल परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल पाता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आता है और उनका सहयोग भी प्राप्त होता है।

3. आर्थिक स्थिरता
आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती आती है और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनते हैं। कुल मिलाकर, शनि-बुध की अंतर्दशा जीवन को स्थिरता और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होती है।

shani mahadasha budh and shukra antardasha effects career and wealth growth
शुक्र की अंतर्दशा  - फोटो : adobe stock

शुक्र की अंतर्दशा 
शनि महादशा के दौरान शुक्र की अंतर्दशा लगभग 3 साल 2 महीने तक चलती है। शुक्र को सुख-सुविधाओं, कला, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है। शनि और शुक्र के बीच मित्रता का संबंध है, इसलिए यह समय कई मायनों में अनुकूल परिणाम देने वाला हो सकता है। इस अवधि में व्यक्ति की रचनात्मकता में निखार आता है और कला, संगीत, फैशन या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।
 

विज्ञापन
shani mahadasha budh and shukra antardasha effects career and wealth growth
शुक्र की अंतर्दशा  - फोटो : अमर उजाला

शनि-शुक्र की अंतर्दशा के दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलती है। कई लोगों को इस समय भूमि, भवन या वाहन खरीदने के अवसर मिलते हैं। करियर में चल रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और कार्यक्षेत्र में स्थिरता आती है।

इसके अलावा, यह समय प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल माना जाता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ती है और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होते हैं। जो लोग विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए भी यह अवधि शुभ संकेत लेकर आ सकती है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed