Magh Purnima Lucky Zodiac Signs: माघ पूर्णिमा का पावन पर्व इस वर्ष 1 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि सुबह 5 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर 2 फरवरी तड़के 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार माघ पूर्णिमा पर पांच शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग मिलकर इस दिन को अत्यंत शुभ और फलदायी बना रहे हैं।
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर इन 4 राशियों को मिलेगा धन-वैभव, होगी मां लक्ष्मी की कृपा
Magh Purnima Zodiac Signs: माघ पूर्णिमा इस वर्ष शुभ तिथियों और पंच शुभ योगों के दुर्लभ संयोग के कारण विशेष फलदायी मानी जा रही है। प्रीति और आयुष्मान योग के साथ पुष्य नक्षत्र और रवि पुष्य योग का मिलन सफलता और समृद्धि के संकेत दे रहा है। चंद्रमा का कर्क और सूर्य का मकर राशि में होना धार्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ योग बना रहा है।
मेष राशि
माघ पूर्णिमा का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। इस दिन आपके द्वारा किए गए अधिकतर कार्य सफल रहेंगे और मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। खासतौर पर जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उनकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक सोच अपने चरम पर रहेगी। इससे आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट, नई जिम्मेदारी या लंबे समय से सोचा हुआ प्लान पूरा करने का अवसर मिल सकता है।
कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम सुचारु रूप से आगे बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए नई डील या पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस शुभ दिन पर हरे रंग का प्रयोग करना आपके लिए और भी लाभकारी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा नए अवसरों और तरक्की का संदेश लेकर आ रही है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा, जिससे आप अपनी बात दूसरों तक आसानी से पहुंचा पाएंगे और काम निकलवाने में सफल रहेंगे।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और मौज-मस्ती में समय बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की ऊर्जा अपने उच्च स्तर पर होती है, इसलिए क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए यह दिन बेहद खास है। सफेद रंग का अधिक उपयोग करना आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।
माघ पूर्णिमा के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को कोई बेहद अहम जानकारी या सलाह मिल सकती है, जो उनके करियर या बिजनेस की दिशा बदल सकती है। यह किसी अनुभवी व्यक्ति से मिला सुझाव हो सकता है, जो भविष्य में आपके लिए “गेम चेंजर” साबित हो। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और धन लाभ के योग प्रबल हैं।
व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है और पुराने अटके हुए काम भी आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि समय पूरी तरह आपके पक्ष में है। ईमानदारी और मेहनत से किए गए प्रयास जरूर रंग लाएंगे। इस दिन नीले रंग का प्रयोग आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा का दिन नए अवसरों, उम्मीदों और संभावनाओं से भरा हुआ रहेगा। मित्रों और परिचितों के सहयोग से आपको कोई अच्छा प्रस्ताव, डील या काम मिल सकता है। अगर आप किसी योजना को शुरू करने या आगे बढ़ाने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय बेहद अनुकूल है।
नया काम शुरू करने या निवेश करने के लिए भी यह दिन शुभ माना जा रहा है। आप आत्मविश्वास के साथ कुछ साहसिक और रोमांचक फैसले ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुखद रहेगा, अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X