अंकज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र की एक अनोखी विधा है। इस विधा में व्यक्ति के स्वभाव, गुण, धर्म और उसके संभावित भविष्य को जानने के लिए अंकों का प्रयोग किया जाता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख के आधार पर निकाला जाता है। ज्योतिष विद्या कहती है कि मूलांक का हमारे जीवन में काफी खास महत्व है। मूलांक के जरिए व्यक्ति के जीवन में क्या घटित होने वाला है? उसका अनुमान लगाया जा सकता है। अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 को काफी भाग्यशाली माना गया है। ऐसे व्यक्ति जिनका जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 बनता है। अंकज्योतिष के मुताबिक ऐसे लोग काफी सौभाग्यशाली होते हैं। अपने जीवन में ये लोग खूब दौलत और शोहरत कमाते हैं। कामयाबी सदा इन लोगों के साथ रहती है। ऐसे लोगों को जिंदगी में खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। आइए जानते हैं मूलांक 7 से जुड़ी खास बातें -
Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं काफी सौभाग्यशाली, मिलती है जिंदगी में खूब शोहरत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 14 Jul 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन