Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से संबंधित मामलों में बाधा आ सकती है। आप यात्रा कर सकते लेकिन यात्रा ज्यादा फलदायी नहीं होगी। कार्यों को पूरा करने का तनाव बेहतर हो सकता है।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- मेजन्टा
अंक 2
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लाया है। आज पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दूसरों से सम्पर्क कायम रखने के लिये नेटवर्किंग का सहारा लें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के प्रेम-संबंधो में मिठास आएगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- वायलेट
अंक 3
आप मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मधुर सम्बन्ध रखेंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में संतान के द्वारा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
अंक 4
आज आपको बैंक से लोन मिलने की संभावना है। व्यापारिक कार्य का विस्तार करने के लिये अच्छा दिन है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित करें। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- भूरा