सब्सक्राइब करें

Weekly Lucky Horoscope: इन 3 राशि वालों के लिए लकी रहेगा यह सप्ताह, मनचाही नौकरी-कारोबार के बनेंगे योग

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 13 Apr 2026 11:27 AM IST
सार

Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026: अप्रैल का नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। ग्रहों के प्रभाव से जातकों के धन-धान्य में वृद्धि, नौकरी के योग, मनचाही यात्रा और व्यापार में लाभ मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026 know Weekly rashifal in hindi
Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026 - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026 : अप्रैल का नया सप्ताह प्रारंभ हो चुका है, जो बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस सप्ताह चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि वालों को विशेष लाभ संभव है। माना जा रहा है कि, मीन राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शनि एक साथ स्थित होने से यह योग बन रहा है। इसके अलावा सप्ताह के मध्य में ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वह अपनी उच्च अवस्था में रहेंगे। यहां शुक्र के साथ मिलकर सूर्य शुक्र आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। ग्रहों का प्रभाव करियर, नौकरी, परिवार और व्यापार में अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026 know Weekly rashifal in hindi
Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर संतुलित और प्रगति देने वाला रहेगा। माना जा रहा है कि, मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में प्रयासों को नई पहचान मिलेगी। कोर्ट के मामले भी धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगे। कला के क्षेत्र में कोई नया प्रयास आप करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी, जिससे नए संपर्क भी बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जीवन में सुख शांति का एहसास होगा। व्यापार को लेकर किसी शुभ समाचार की प्राप्ति मन को प्रसन्न कर सकती है।
Budhaditya Rajyog: 30 अप्रैल को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा करियर में लाभ
Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग, 5 राशियों की खुलेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026 know Weekly rashifal in hindi
Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026 - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और संतोष लेकर आएगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। यदि आप किसी नए कार्य या योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। विवाह के योग बनेंगे। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहेगा। सरकारी या कानूनी मामलों में आपको राहत मिल सकती है। सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा।  करियर क्षेत्र से जुड़े अच्छे अवसर पा सकते है। निर्णय आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। 

मंगल-चंद्रमा की युति बनाएगी महालक्ष्मी योग, इन राशिवालों को मिल सकता है अचानक पैसा
Surya Gochar 2026: केतु के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, इन 3 राशि वालों की व्यापार में बढ़ेगी दिक्कतें

Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026 know Weekly rashifal in hindi
Weekly Lucky Horoscope 13 to 19 April 2026 - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बदलाव और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। अपने करीबी लोगों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं, जो मानसिक रूप से आपको सुकून देगा। रिश्ते-नातों में आत्मीयता एवं मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी।

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का ये सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
वैधृति योग में पड़ेगी मेष संक्रांति, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed