{"_id":"69dc97f37fba75ef3501f189","slug":"sun-transit-in-aries-on-14-april-good-impact-on-these-zodiac-sign-2026-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:45 PM IST
सार
Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य को बहुत अधिक प्रभावशील ग्रह माना जाता है। सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशि वालों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
सूर्य का मेष राशि में परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में सूर्य के गोचर को सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ हर एक राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवा और पिता का कारक माना जाता है। पंचाग के अनुसार, सूर्यदेव 14 अप्रैल को सुबह अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे, जहां पर ये 15 मई तक विराजमान रहेंगे। सूर्य का अपनी उच्च राशि में गोचर करने से इसके प्रभाव में कई गुने की वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं सूर्य का उच्च राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Trending Videos
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। सूर्य का मेष राशि में गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी-व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि और किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं।

Weekly Lucky Horoscope: इन 3 राशि वालों के लिए लकी रहेगा यह सप्ताह, मनचाही नौकरी-कारोबार के बनेंगे योग
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित होगा। सूर्यदेव आपकी राशि से भाग्य के स्थान पर गोचर करेंगे। ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सिंह राशि वालों के लिए सूर्य स्वयं के स्वामी हैं, ऐसे में सूर्य का मेष राशि में गोचर बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजूबूत रहेगी। करियर, कारोबार में पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का ये सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही अच्छा और सकारात्मक साबित हो सकता है। यहां से सूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे जिससे आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा प्रॉपर्टी, वाहन और निवेश से संबंधित जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। इस दौरान परिवार में चले आ रहे पुराने वाद-विवाद में निपटारा मिल सकता है।