Weekly Horoscope (13 to 19 April 2026): अप्रैल साल का चौथा महीना है और इसके तीसरे सप्ताह में ग्रहों की स्थिति में खास परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इन बदलावों का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। कुछ लोगों के लिए यह समय नए अवसरों और अचानक लाभ लेकर आ सकता है, तो वहीं कुछ को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। खासतौर पर करियर और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक संकेत दे रहा है, जहां मेहनत का फल मिलने और रुके हुए कामों के पूरे होने की संभावना बन रही है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि आने वाला यह सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है और आपको किन बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
Weekly Horoscope: अप्रैल माह का ये सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope (13 to 19 April 2026): अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में कई ग्रहों का संयोग बनेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आलस्य का त्याग करके अपने प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करने को लेकर खूब सक्रिय रहेंगे। आपके भीतर सकारात्मक सोच बनेगी और कार्यों को उत्साहपूर्वक करने की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम का डंका बोलेगा। आपके भीतर लीडरशिप का गुण बढ़ेगा। सीनियर आपके कामकाज को देखते हुए आपके कद और पद को बढ़ा सकते हैं। नेतृत्व करने के अवसर मिलने का पूरा योग है।
कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह बीते हफ्ते की तुलना में अनुकूल फलप्रद है। व्यवसाय में मनचाही प्रगति होगी। मार्केट में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद होंगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी चिंता दूर होगी। पिता की तरफ से भरपूर सुख, सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही भागदौड़ वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्य को समय पर करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सुखद पहलू यह है कि आपको ऐसा करते हुए अंतत: मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में सफलता से हर्ष का अनुभव होगा। इस दौरान अचानक से भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा सुकून भरा और मनचाहे फल दिलाने वाला रहेगा। इस दौरान भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। छात्र वर्ग का पढ़ाई-लिखाई में मन रमेगा। उन्हें उनके परिश्रम और प्रयास का पूर्ण फल प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। इस दौरान लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य का रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता कारण बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा में दूध और जल अर्पित करके शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस पूरे सप्ताह आपका भाग्य प्रबल रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह आपको लोगों से भरपूर सुख और सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में किसी वजह से उपेक्षित चल रहे थे अचानक से उनको प्रत्येक कार्य में प्रमुखता दी जाने लगेगी। आप अपने उत्साह एवं पराक्रम से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर पाने में सफल होंगे। सीनियर आपको मनचाही जिम्मेदारी या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं।
विद्यार्थियों एवं परीक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभता और लाभ को लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। साझेदारों एवं सप्लायरों से जुड़े मामले सुलझेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। वित्तीय दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत और संबंध को लेकर कुछ एक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान कामकाज में आने वाली बाधाएं आपके उत्साह में कमी लाएंगी। आपके भीतर कार्यों को टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है। आलस्य की अधिकता के चलते कई कार्य अधूरे रह सकते हैं।
सप्ताह के पूर्वार्ध का समय सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप मौसमी बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान लोगों से मिलने वाले सुख-सहयोग में कमी और खराब सेहत आपके क्रोध एवं झुंझलाहट का बड़ा कारण बनेंगे। हालांकि इस दौरान आपको इन चीजों पर नियंत्रण रखते हुए लोगों के साथ विनम्रता से बात-व्यवहार करना होगा, अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और रिश्तों में दरार आ सकती है।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको थोड़ी सावधानी से काम करने की आवश्यकता रहेगी। अपने कागजी काम समय से पूरे करके रखें अन्यथा बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना और शिव चालीसा का पाठ करें।