{"_id":"69d8ad8c8e89541718057c27","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-11-april-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 11 April: इन चार राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा दिन, अटके काम होंगे पूरे","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 11 April: इन चार राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा दिन, अटके काम होंगे पूरे
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Megha Kumari
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:32 PM IST
सार
11 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Rashifal 11 April: आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जातकों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है। ऐसे में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए राशिफल को जानते हैं।
Trending Videos
2 of 13
Rashifal 11 April
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन खर्चों पर काबू रखने की चुनौती देगा। नौकरी और पैसों के मामलों में व्यस्तता रहेगी और कुछ अनचाहे खर्चों को मजबूरी में उठाना पड़ सकता है। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और पारिवारिक मामले भी मन को बेचैन करेंगे। घूमते-फिरते किसी महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचना संभव है और बिजनेस में बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
Rashifal 11 April
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपके मन में किसी काम को लेकर हलचल बनी रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और गुस्से को कंट्रोल करना जरूरी होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। बिजनेस में समस्या आए तो पार्टनर से खुलकर बात करें, तभी काम सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएगा।
4 of 13
Rashifal 11 April
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज दिन व्यस्तता और काम के दबाव से भरा रहेगा। जरूरी काम कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत आपके लिए उत्साहजनक होगी। मन में किसी बात की परेशानी है तो पिताजी से साझा करें। रुका काम पूरा होने की संभावना है। आस-पड़ोस में बिना मांगे सलाह देने से बचें।
विज्ञापन
5 of 13
Rashifal 11 April
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज जिम्मेदारी का दिन है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और निवेश में लाभ संभव है। खान-पान में सुधार करें और लापरवाही से बचें। मन की इच्छाओं की पूर्ति खुशी देगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा और काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।