सब्सक्राइब करें

Swapna Shastra: बार-बार आते हैं अपनी शादी के सपने? जानिए खुद को दुल्हन या दूल्हा देखना क्या संकेत देता है?

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 11 Apr 2026 12:39 PM IST
सार

Sapne Me Khud Ki Shadi Dekhna: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना हमारे जीवन से जुड़े कुछ खास संकेत देता है। खासकर शादी से जुड़े सपने कई बार भविष्य की परिस्थितियों की ओर इशारा करते हैं। आइए ऐसे ही कुछ सपनों के संकेतों के बारे में जानते हैं। 

विज्ञापन
Dream Astrology seeing own marriage in dream is good or bad sapne me khud ki shadi dekhna
शादी से जुड़े सपनों के संकेत - फोटो : Amar Ujala

Seeing Own Marriage In Dream Meaning: कभी आपने गौर किया है कि कुछ सपने बार-बार हमारे पास लौटकर आते हैं, जैसे वो कुछ कहना चाहते हों? खासकर शादी से जुड़े सपने कभी खुद को दुल्हन या दूल्हा बनते देखना, कभी अपनी ही बारात में शामिल होना, ये सब यूं ही नहीं होता। स्वप्न शास्त्र मानता है कि नींद में दिखने वाले ऐसे दृश्य हमारे मन, भावनाओं और आने वाले समय से जुड़े संकेत लेकर आते हैं। कई बार ये सपने खुशियों की आहट होते हैं, तो कभी किसी चुनौती के लिए पहले से चेतावनी भी दे जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर सपना अपने साथ एक अलग संदेश छुपाए होता है, जिसे समझना जरूरी होता है। अगर आपको भी बार-बार शादी से जुड़े सपने दिखाई दे रहे हैं, तो यह महज एक संयोग नहीं, बल्कि आपकी जिंदगी से जुड़ा कोई खास इशारा हो सकता है। आइए इन सपनों के पीछे छिपे अर्थ को विस्तार से समझते हैं।



Numerology: इस मूलांक के लोगों पर होता है शनि का आशीर्वाद, मेहनत के दम पर बनाते हैं अपनी किस्मत
Sun Signs: सूर्य की तरह तेजस्वी होते हैं इस राशि वाले, जानिए इनके खास गुण

Trending Videos
Dream Astrology seeing own marriage in dream is good or bad sapne me khud ki shadi dekhna
खुद की शादी देखना - फोटो : Adobe Stock

शादी से जुड़े सपनों के संकेत
खुद की शादी देखना- सपने में अपनी शादी देखना सामान्यतः अच्छा संकेत नहीं माना जाता। यह इशारा करता है कि आने वाले समय में किसी परेशानी या चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

खुद की दोबारा शादी देखना- अगर सपने में खुद की दूसरी शादी होती दिखाई दे, तो यह वैवाहिक जीवन में तनाव या मतभेद बढ़ने का संकेत माना जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Astrology seeing own marriage in dream is good or bad sapne me khud ki shadi dekhna
हल्दी या मेहंदी की रस्म देखना - फोटो : instagram

खुद को घोड़ी पर सवार देखना- यदि कोई व्यक्ति खुद को अपनी बारात में घोड़ी पर बैठा देखता है, तो यह एक सकारात्मक संकेत है। इसका मतलब है कि जीवन में तरक्की और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं।

हल्दी या मेहंदी की रस्म देखना- सपने में किसी को शादी की हल्दी या मेहंदी लगते देखना शुभ माना जाता है। यह नई शुरुआत, नए काम या बिजनेस के लिए अच्छा समय दर्शाता है।
 

Dream Astrology seeing own marriage in dream is good or bad sapne me khud ki shadi dekhna
खुद को दुल्हन के रूप में देखना - फोटो : adobe stock

खुद को दुल्हन के रूप में देखना- अगर कोई लड़की खुद को दुल्हन के रूप में सजा हुआ देखती है, तो यह घर में सुख-समृद्धि आने का संकेत हो सकता है। साथ ही यह धन लाभ या घर में किसी शुभ कार्य के होने की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
Dream Astrology seeing own marriage in dream is good or bad sapne me khud ki shadi dekhna
विदाई का दृश्य देखना - फोटो : Adobe Stock

विदाई का दृश्य देखना- सपने में विदाई का दृश्य या किसी को रोते हुए देखना थोड़ा सावधानी बरतने का संकेत देता है। यह भविष्य में किसी परेशानी या नुकसान की ओर इशारा कर सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed