सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2026: बुध का मीन राशि में गोचर, इन राशियों के लिए शुभ और इनको रहना होगा सतर्क

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 11 Apr 2026 12:55 PM IST
सार

Budh Gochar 2026: बुध का गोचर मीन राशि में होगा जिससे इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। बुध 30 अप्रैल तक अपनी नीच राशि मीन में होंगे।

विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Mercury Transit in Pisces Rashi Parivartan Know Impact on All 12 Zodiac Signs
Budh Gochar 2026 बुध का मीन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
आज 11 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुधदेव मीन राशि में 30 अप्रैल तक रहेंगे। ज्योतिष में बुध को शुभ ग्रहों में एक माना जाता है। यह बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, गणित और तर्कशक्ति आदि के कारक ग्रह होते हैं। कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी होने पर व्यक्ति की बुद्धि और विवेक बहुत ही अच्छा रहता है। ऐसे व्यक्ति के अंदर अपनी बात को कहने की अच्छी क्षमता होती है। मीन राशि बुध की नीच की मानी जाती है। लेकिन मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं ऐसे में कई लोगों के लिए यह नीचभंग राजयोग का संयोग बनेगा जिससे अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं बुध के गोचर करने से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव आने वाले दिनों में पड़ेगा। 
Trending Videos
Budh Gochar 2026 Mercury Transit in Pisces Rashi Parivartan Know Impact on All 12 Zodiac Signs
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुधदेव 12वें भाव में गोचर करेंगे, ऐसे में आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही जो लोग विदेशों से संबंधी कोई कारोबार करते हैं उनको नए संपर्को का लाभ मिलेगा। कोई बड़ा निवेश करने से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Mercury Transit in Pisces Rashi Parivartan Know Impact on All 12 Zodiac Signs
वृषभ राशि - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपकी राशि से 11वें भाव यानी लाभ के स्थान पर होगा जिससे आपको धन लाभ के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। करियर में नया मुकाम हासिल हो सकता है। 
Budh Gochar 2026 Mercury Transit in Pisces Rashi Parivartan Know Impact on All 12 Zodiac Signs
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध देव का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा। ऐसे में आपके लिए कार्यक्षेत्र में मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। बुध का मीन राशि में गोचर करने से आपको इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों संग बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा। इस दौरान जो लोग नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनके के लिए 30 अप्रैल के बाद का समय अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Mercury Transit in Pisces Rashi Parivartan Know Impact on All 12 Zodiac Signs
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर नवम भाव में होगा जिससे आपके भाग्य में जबदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। इस दौरान धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed