सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mulank 2 Career: इन क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं मूलांक 2 वाले, चुनें थिएटर या काउंसलिंग जैसे करियर ऑप्शन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 02 Feb 2026 01:57 PM IST
सार

Mulank 2 Career Options: मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है, जिसके कारण ऐसे लोग भावुक, शांत, संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। मूलांक 2 वाले लोग नेचुरली क्रिएटिव होते हैं। कला और अभिव्यक्ति से जुड़े क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं इनके लिए उपयुक्त करियर आॉप्शन...

विज्ञापन
4
mulank 2 best career options mulank 2 walo ka career kaisa hota hai
मूलांक 2 वालों के लिए टॉप करियर आॉप्शन - फोटो : Amar Ujala

Mulank 2 Best Career Options: अंक ज्योतिष में मूलांक का व्यक्ति के स्वभाव, सोच और करियर पर खास प्रभाव माना जाता है। जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है, जिसके कारण ऐसे लोग भावुक, शांत, संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं और अपने मिलनसार व्यवहार से हर जगह तालमेल बना लेते हैं। ऐसे में सही करियर का चुनाव इन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।



मूलांक 2 वालों का स्वभाव कैसा होता है?
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 के जातक अंदर से बेहद मजबूत होते हैं, लेकिन बाहर से शांत और सौम्य दिखाई देते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी मूलांक 2 से जुड़े माने जाते हैं, जो इनकी कलात्मक और भावनात्मक शक्ति को दर्शाता है।

  • ये बहस और टकराव से दूरी बनाकर रखते हैं।
  • दूसरों की बातें ध्यान से सुनना इनकी खासियत होती है।
  • रिश्तों और भावनाओं को बहुत अहमियत देते हैं।
Trending Videos
mulank 2 best career options mulank 2 walo ka career kaisa hota hai
रचनात्मक और कला से जुड़े करियर विकल्प - फोटो : adobestock

रचनात्मक और कला से जुड़े करियर विकल्प
मूलांक 2 वाले लोग नेचुरली क्रिएटिव होते हैं। कला और अभिव्यक्ति से जुड़े क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। इनके लिए उपयुक्त करियर विकल्प हैं-

  • एक्टिंग, म्यूजिक और थिएटर
  • लेखन, कविता और कंटेंट क्रिएशन
  • पेंटिंग, फोटोग्राफी
  • ग्राफिक डिजाइन, फैशन डिजाइन और इंटीरियर डिजाइनिंग

इन क्षेत्रों में ये अपनी कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता का सही उपयोग कर सकते हैं।

Numerology: मूलांक 1 वाले लोग किस करियर में होते हैं सफल? जानें इनकी रुचियां और भविष्य संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
mulank 2 best career options mulank 2 walo ka career kaisa hota hai
काउंसलिंग, शिक्षा और सोशल सर्विस - फोटो : adobe stock

काउंसलिंग, शिक्षा और सोशल सर्विस
दूसरों की भावनाओं को समझने की क्षमता इन्हें काउंसलिंग और गाइडेंस से जुड़े प्रोफेशन में सफल बनाती है। इन क्षेत्रों में इन्हें आत्मसंतोष के साथ पहचान भी मिलती है।

  • मनोवैज्ञानिक और लाइफ कोच
  • रिलेशनशिप काउंसलर
  • टीचर और ट्रेनर
  • योग और मेडिटेशन इंस्ट्रक्टर
  • सोशल वर्क और एनजीओ से जुड़ा काम
mulank 2 best career options mulank 2 walo ka career kaisa hota hai
मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन रोल्स - फोटो : adobe stock

मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन रोल्स
मूलांक 2 वाले लोग टीम के साथ काम करने में माहिर होते हैं। इनकी शांत सोच और विवाद सुलझाने की क्षमता इन्हें  कुछ प्रोफेशन में खास बनाती है।

  • ह्यूमन रिसोर्स (HR)
  • मार्केटिंग और कम्युनिकेशन
  • पब्लिक रिलेशन (PR)
  • बैंकिंग और कस्टमर हैंडलिंग
4 - 4
विज्ञापन
mulank 2 best career options mulank 2 walo ka career kaisa hota hai
कॉस्मेटिक्स, डेयरी और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस - फोटो : Adobe stock

कॉस्मेटिक्स, डेयरी और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस
चंद्रमा से जुड़े व्यवसाय मूलांक 2 वालों को विशेष लाभ देते हैं। छोटा व्यापार शुरू करके भी ये लोग धीरे-धीरे अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं।

  • कॉस्मेटिक्स और स्किनकेयर
  • डेयरी प्रोडक्ट्स
  • होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed