Mulank 3 Love Life: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्मांक से उसके स्वभाव, विशेषताओं, शुभ रंग और शुभ दिनों का अनुमान लगाया जाता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक का अपना अलग महत्व माना गया है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 बनता है। आइए जानते हैं कि मूलांक 3 वाले लोगों का प्रेम जीवन कैसे होता है।
Mulank 3: जीवन में सफल लेकिन प्यार में कमजोर होते हैं मूलांक 3 के जातक, जानें कैसी होती है इनकी लव लाइफ
Mulank 3 Love Life: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 बनता है। आइए जानते हैं कि मूलांक 3 वाले लोगों का प्रेम जीवन कैसे होता है।
मूलांक 3 वालों का स्वभाव
मूलांक 3 पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव माना जाता है, जिसे सभी ग्रहों का गुरु कहा जाता है। इस अंक वाले लोग आत्मसम्मान को बेहद अहम मानते हैं और किसी के आगे आसानी से नहीं झुकते। इन्हें अपने जीवन में दूसरों का अनावश्यक हस्तक्षेप बिल्कुल पसंद नहीं आता और ये किसी पर निर्भर रहना भी नहीं चाहते।
2026 Lucky Mulank: इन मूलांक के जातकों के लिए लकी रहेगा साल 2026, चमक उठेगी किस्मत
रिश्तों में आती हैं कई बाधाएं
विशेषज्ञों का मानना है कि मूलांक 3 वाले लोगों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में अक्सर कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। इनके प्रेम संबंध लंबे समय तक स्थिर नहीं रह पाते और जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मतभेद उत्पन्न होते रहते हैं। कई बार इन्हें रिश्तों में विश्वासघात का सामना भी करना पड़ता है, जिसके चलते संबंध टूट भी जाते हैं।
Numerology: इस मूलांक के जातकों को माना जाता है भाग्यशाली, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता
मूलांक 3 के लोगों की खास बात ये होती है कि ये संबंधों को निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई बार इन्हें धोखे का अनुभव होता है। इतना ही नहीं मूलांक 3 वाले व्यक्तियों का विवाह अधिकतर मामलों में देर से होने की संभावना भी रहती है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि यदि एक बार यह किसी से प्यार कर लें तो उसे ही अपना जीवन साथी बनाने की चाह रखते हैं और कई मामलों में यह कामयाब भी होते हैं।
Numerology: इन तारीखों को जन्मी लड़कियां बनती हैं सरकारी ऑफिसर, कमाती हैं खूब नाम
Numerology: इस मूलांक के लोगों के पास नहीं होती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा
उसे ही जीवनसाथी बनाना चाहते हैं जिसे दिल से चाहते हैं
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मूलांक 3 के व्यक्ति अपने प्रेम को बेहद गंभीरता से लेते हैं और जिससे भी मन से प्यार करते हैं, उसी को जीवनभर के साथी के रूप में अपनाना चाहते हैं। हालांकि इनके रिश्ते सच्चे और गहरे होते हैं, फिर भी कई बार इन्हें प्रेम संबंधों में धोखे का सामना करना पड़ता है।
Mulank 4 Personality: राहु के जबरदस्त प्रभाव में होते हैं मूलांक 4 वाले, जानें कैसा होता है इनका जीवन