Vastu Remedies Related To Sleeping At Night: हर व्यक्ति सोते समय अपने बिस्तर की सफाई का ध्यान रखता है। इससे एक अच्छी नींद के साथ-साथ उस स्थान पर सकारात्मकता भी बनी रहती हैं। हालांकि कुछ लोग अपने सिरहाने कुछ खास वस्तुएं भी रखते हैं, जो उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिरहाने रखी कुछ चीजें घर की बरकत को प्रभावित कर सकती हैं। यही नहीं उन चीजों का सीधा असर हमारी खुशियों और जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें सिरहाने रखकर सोया जाए तो इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सिरहाने के पास किन-किन वस्तुओं को रखना चाहिए।
Vastu Tips: रात में सोते समय साथ रखें ये 4 चीजें, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और सकारात्मकता
Vastu Tips For Sleeping: एक अच्छी और गहरी नींद अगले दिन के लिए आपको पूरी तरह से चार्ज कर देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सोते समय सिरहाने के पास रखी कुछ चीजें आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकती हैं।वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है जिन्हें सिरहाने रखकर सोया जाए तो इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।
रात को सोते समय खुशबूदार फूलों को अपने पास रख कर सोना काफी शुभ होता है। वास्तु के अनुसार, खुशबूदार फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ-साथ शांति व समृद्धि भी बढ़ाते हैं।
सोते समय हर व्यक्ति अपने सिरहाने पानी रखता है। लेकिन अगर आप इस पानी को एक तांबे के लोटे में भरकर रखते हैं, तो यह लाभकारी हो सकता है। वास्तु के अनुसार तांबे के लोटे में जल रखने से सेहत में चल रही परेशानियों दूर होती हैं।
सोने से पहले अपने सिरहाने पर पवित्र धार्मिक किताबें जैसे भगवतगीता, सुंदरकांड आदि रखने से अच्छी नींद और अच्छे विचार आते हैं। वास्तु के अनुसार, इससे जीवन में खुशहाली और बुरी नजर से बचाव भी होता है।
Vastu Tips For Gift: किसी को भी गिफ्ट में न दें ये 5 चीजें, खराब हो सकते हैं रिश्ते
Vastu Tips: घर खरीदते समय वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ख्याल, हमेशा बना रहेगा भगवान का आशीर्वाद
सिरहाने के पास लोहे की कोई वस्तु जैसे- कील, चाकू, चाबी या नेल कटर आदि रखने से नकारात्मक ऊर्जा आपसे कोसों दूर रहती है। वास्तु के अनुसार इससे राहु, केतु का बुरा प्रभाव भी आप पर नहीं पड़ता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।