Vastu Tips For Buying New Home: नया घर खरीदना हर व्यक्ति के जीवन का बहुत कीमती और यादगार पल होता है। ऐसे में अगर आप भी नया घर लेने की सोच रहे हो तो वास्तु शास्त्र में नए घर मे शिफ्ट होने को लेकर कई जरूरी नियम बताए गए हैं। अगर आप वास्तुशास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर नया घर खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें तो आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहता है और खुशहाली आती है।
Vastu Tips: घर खरीदते समय वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ख्याल, हमेशा बना रहेगा भगवान का आशीर्वाद
Vastu Tips For New Home: नया घर खरीदने का सपना हर व्यक्ति देखता है। कुछ लोग इस सपने को जल्दी पूरा कर लेते हैं, तो कुछ लोग देर में पूरा कर पाते हैं। वास्तु के अनुसार, नया घर खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
घर के मुख्य द्वार से ही घर के अंदर नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर का मुख्य द्वार पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इन दिशाओं को सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और सकारात्मकता के प्रवाह के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखी लाल रंग की चीजें धनधान्य में करती हैं वृद्धि, जमकर बरसेगा पैसा
Vastu Tips For Home: इन वास्तु उपायों से घर को नहीं लगेगी किसी की बुरी नजर, बनी रहेगी सुख-शांति
घर में रसोई का प्रमुख स्थान होता है। रसोई हमेशा दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, रसोईघर के लिए ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती हैं।
बेडरूम
घर का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, अगर ये सही दिशा में नहीं होता तो इससे आपके दांपत्य जीवन में हमेशा तनाव बना रहता है।
घर के उत्तर-पश्चिम कोने में बाथरूम होना चाहिए। साथ ही इसका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, यदि बाथरूम सही दिशा में न हो तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
लिविंग रूम
घर में बैठक की अहम भूमिका होती है। बाहर से आए लोग अक्सर यहीं बैठा करते हैं। ऐसे में इसका सही होना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, घर के लिविंग रूम को पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे घर में शांति बनी रहती है।
मंदिर घर का सबसे पवित्र स्थान होता है, जो मानसिक शांति और सुकून देता है। वास्तु के अनुसार, नए घर में मंदिर के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) है, क्योंकि यह दिशा आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।