Vastu Tips For Gifts: शादी-ब्याह से लेकर जन्मदिन तक अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को गिफ्ट देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। आधुनिकता के इस दौर में गिफ्ट लेने-देने का चलन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें गिफ्ट देना नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। गिफ्ट देने से रिश्तों में प्रेम और विश्वास का संचार होता है, साथ ही उस गिफ्ट के जरिए व्यक्ति अपनी भावनाएं भी व्यक्त करता है। लेकिन कई बार जाने अनजाने में कुछ ऐसी वस्तु को गिफ्ट में दे दिया जाता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव सीधा आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में जान लेते हैं, जो किसी को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।
Vastu Tips For Gift: किसी को भी गिफ्ट में न दें ये 5 चीजें, खराब हो सकते हैं रिश्ते
Vastu Tips: किसी खास अवसर पर गिफ्ट देने की प्रथा सदियों से चली आ रही है, लेकिन कुछ चीजों को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें गिफ्ट देना नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में जान लेते हैं, जो किसी को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।
काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाला माना जाता है। वास्तु के अनुसार, काले रंग के कपड़े या काले रंग से बनी वस्तुएं जैसे- घड़ी और जूते-चप्पल किसी को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। इस रंग की चीजें गिफ्ट करने से यह आपके रिश्तों में दूरियां ला सकती हैं।
परफ्यूम की खुशबू सभी को महका देती है। हर किसी को इसे खरीदना और लगाना काफी पसंद होता है। वास्तु के अनुसार, किसी को परफ्यूम गिफ्ट नहीं करना चाहिए। यह आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकता है।
किसी को पर्स गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इसे देने से रिश्ता खराब होता है। साथ ही साथ वास्तु के अनुसार, इसका नकारात्मक प्रभाव भी आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
Vastu Tips: घर खरीदते समय वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ख्याल, हमेशा बना रहेगा भगवान का आशीर्वाद
Vastu Tips: ऑफिस टेबल पर रखें ये प्लांट तरक्की में ला सकते हैं बाधा, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
मोती को आसुंओं का प्रतीक माना जाता है। मोती जितना देखने में सुंदर होता है उतना पहनने के बाद इसकी खूबसूरती झलकती है। वास्तु के अनुसार, मोती देने से व्यक्ति के जीवन में भावनात्मक संकट या उदासी आ सकती है। इसलिए किसी को मोती गिफ्ट न करें।