सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Numerology: धन दौलत के मामले में सबसे आगे होते हैं इस मूलांक के लोग, मां लक्ष्मी की होती है इनके ऊपर कृपा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 20 Jul 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Numerology People of this Mulank are very fortunate and they have a lot of wealth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अक्सर हम अपने आस पास ऐसे कई लोगों को देखते हैं, जिनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदा विराजमान रहती है। इनके पास अकूत मात्रा में धन दौलत और जमीन जायदाद होती है। अंकज्योतिष का मानना है कि व्यक्ति के जीवन का भाग्य कैसा होगा? ये उसके जन्म की तारीख के मूलांक तय करते हैं। अच्छे मूलांक के लोगों पर मां लक्ष्मी सदा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 27 या 18 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 बनता है। इस मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह है। मान्यता है कि मूलांक 9 के लोग धन संपदा के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों के पास अकूत मात्रा में जमीन जायदाद होती है। ये लोग काफी ऊर्जावान और शक्तिशाली होते हैं। मूलांक 9 के लोग अपने भीतर दृढ़ इच्छा शक्ति रखते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक के लोगों के अंदर और क्या क्या खास होता है?

Trending Videos
Numerology People of this Mulank are very fortunate and they have a lot of wealth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इस मूलांक के लोग अपनी बात के पक्के होते हैं। अपने द्वारा कही गई बात पर ये लोग सदा कायम रहते हैं। इन लोगों का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहता है। अपने जीवन में ये कई बड़ी चुनौतियों का सामना करते हैं। ये लोग बड़े बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों को विभिन्न विषयों की जानकारी होती है। कला और विज्ञान के क्षेत्र में इनका काफी झुकाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology People of this Mulank are very fortunate and they have a lot of wealth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अक्सर इन लोगों का अपने भाई बहन के साथ ठीक ढंग से तालमेल नहीं बन पाता। मन-मुटाव की स्थिति अक्सर जन्म लेती रहती है। मूलांक 9 के लोग काफी स्वाभिमानी और गुस्सैल मिजाज के होते हैं। इसी वजह से इनका प्रेम संबंध ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता। इन्हें एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश रहती है, जो दिखने में काफी सुंदर हो। इनके दांपत्य जीवन में कई तरह की दिक्कतें आती रहती हैं। इन लोगों का एक साथ दो प्रेम संबंध होने की संभावना रहती है।

Numerology People of this Mulank are very fortunate and they have a lot of wealth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ये लोग राजनीति की दुनिया में अच्छा काम कर सकते हैं। इसके अलावा ये सरकारी क्षेत्रों जैसे की आईएएस, आईपीएस, रेलवे आदि में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। ये लोग काफी साहसी होते हैं और चुनौतियों का डट कर सामना करते हैं।

विज्ञापन
Numerology People of this Mulank are very fortunate and they have a lot of wealth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

मूलांक 9 के लोग आर्थिक क्षेत्र में खूब प्रगति करते हैं। इनके पास बहुत ज्यादा मात्रा में धन-दौलत और जमीन-जायदाद होती है। कई बार जितना ये कमाते हैं, उससे अधिक खर्च कर देते हैं। जोखिम भरे काम को करने में ये लोग कभी नहीं घबराते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed