सब्सक्राइब करें

Budh Vakri 2026: 29 जून से इन राशि वालों की नौकरी-परीक्षा को लेकर बढ़ेगी टेंशन, बुध की उल्टी चाल मचाएगी हलचल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 22 Jun 2026 02:55 PM IST
सार

Budh Vakri 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 29 जून को बुध वक्री होंगे। यह समय कुछ लोगों के जीवन में चुनौतियां बढ़ा सकता है, इसलिए इस दौरान हर काम सावधानी और समझदारी के साथ करना जरूरी रहेगा। 

विज्ञापन
Budh Vakri in june 2026 Date impact and horoscope in hindi
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Vakri 2026: 29 जून 2026 को रात 10 बजकर 45 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वक्री अवस्था में ग्रहों का प्रभाव अलग तरह से देखने को मिलता है, और इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध के वक्री होते ही इन क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मान्यता है कि, जब बुध वक्री होते हैं, तब कई बार व्यक्ति के निर्णय गलत साबित हो सकते हैं और आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि, बुध की इस वक्री अवस्था से कुछ राशि वालों को खासतौर पर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Navpancham Yog: शनि-बुध के बीच नवपंचम योग देगा 3 राशियों लाभ, आर्थिक मजबूती के साथ खुलेंगे प्रगति के रास्ते
Saptahik Lucky Rashifal: यह सप्ताह इन राशि वालों के लिए लाया है खुशियां, तरक्की और लाभ की होगी प्राप्ति

Budh Vakri in june 2026 Date impact and horoscope in hindi
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। बुध के वक्री होने से कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। इस समय आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपनी बात सोच-समझकर रखनी होगी। कला के क्षेत्र में कुछ परेशानियांव तनाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार में किसी भी नए सौदे या निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। इसके अलावा स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। 
04 जुलाई को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनको रहना होगा सावधान
कर्क राशि में त्रिग्रही योग और प्रभावशाली सरस्वती राजयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और ऊंचा मुकाम

Budh Vakri in june 2026 Date impact and horoscope in hindi
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि में ही बुध वक्री होने जा रहे हैं, इसलिए इसका असर इस राशि पर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। बुध आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। इस दौरान वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। किसी भी बातचीत में जल्दबाजी न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। छोटी सी लापरवाही या गलतफहमी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसके अलावा कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ेगा और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
Budh Gochar 2026: बुध ने किया कर्क में प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत
Sade Sati Impact: साल के अंत तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की कड़ी नजर, छोटी सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Vakri in june 2026 Date impact and horoscope in hindi
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए बुध की वक्री चाल का प्रभाव इस राशि पर विशेष रूप से महसूस होगा। बुध आपके लाभ भाव यानी ग्यारहवें भाव में वक्री होंगे। आर्थिक लाभ पाने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परीक्षा में परिणाम मनचाहे न मिलने से मन परेशान होगा। मित्रों और करीबी लोगों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है। संवाद से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी का खास ध्यान रखें। किसी भी बहस या विवाद से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
July Astrology: चार बड़े ग्रह गोचर से करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव, जानें सभी राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed