सब्सक्राइब करें

Strong Luck Zodiac: इन 3 राशि के लोगों पर किस्मत रहती है मेहरबान, कम मेहनत में भी मिलते हैं अच्छे रिजल्ट

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 22 Jun 2026 05:45 PM IST
सार

Strong Luck Zodiac: ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातक किस्मत के धनी माने जाते हैं। यह लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं और कोई बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहते हैं। 

विज्ञापन
According to Astrology These 3 Zodiac Signs Are Blessed With Strong Luck
Strong Luck Zodiac - फोटो : अमर उजाला AI

Strong Luck Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का गहरा प्रभाव पड़ता है। कुंडली में मौजूद नवग्रह जहां व्यक्ति के स्वभाव, करियर और सफलता को प्रभावित करते हैं, वहीं राशि के स्वामी ग्रह भी भाग्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माना जाता है कि, कुछ राशियों पर ग्रहों की विशेष कृपा रहती हैं, जिसके कारण ऐसे लोग कम मेहनत में भी अच्छे अवसर हासिल कर लेते हैं। यही नहीं जीवन में कई बार किस्मत उनका भरपूर साथ देती है और इनका जीवन खुशहाल रहता है। माना जाता है कि, ये लोग अक्सर सही समय पर सही निर्णय लेकर बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहते हैं। आइए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं।


Budh Vakri 2026: 29 जून से इन राशि वालों की नौकरी-परीक्षा को लेकर बढ़ेगी टेंशन, बुध की उल्टी चाल मचाएगी हलचल
July Astrology: चार बड़े ग्रह गोचर से करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव, जानें सभी राशियों का हाल

According to Astrology These 3 Zodiac Signs Are Blessed With Strong Luck
Strong Luck Zodiac - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिन्हें  ऊर्जा और नेतृत्व का कारक माना जाता है। मान्यता है कि, इस राशि के लोग मेहनती होते हैं। साथ ही हर काम में भाग्य का इन्हें अच्छा साथ मिलता है। अपने परिश्रम से लोगों को हैरान करने के साथ-साथ यह लोग जीवन में कई बार ऐसे अवसर पाते हैं, जो इन्हें तेजी से सफलता की ओर ले जाते हैं। समाज में भी ये लोग अच्छा सम्मान कमाते हैं। धन लाभ के लिए सभी प्रयास इनके सफल होते हैं।
Budh Gochar 2026: बुध ने किया कर्क में प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत
Sade Sati Impact: साल के अंत तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की कड़ी नजर, छोटी सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी

According to Astrology These 3 Zodiac Signs Are Blessed With Strong Luck
Strong Luck Zodiac - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है, जो बुद्धि, वाणी और संवाद का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग अपनी समझदारी से अक्सर अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही व्यापार में भी अच्छा नाम कमाते हैं। कला के क्षेत्र में भी यह अच्छे परिणाम हासिल करते हैं। कई बार इन्हें कम प्रयास में भी बड़े लाभ मिलने के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है।
Saptahik Love Rashifal: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए रोमांस से भरा रहेगा सप्ताह, रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन
Mars Transit 2026: मंगल गोचर के बाद इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें कहीं आपकी राशि तो नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Astrology These 3 Zodiac Signs Are Blessed With Strong Luck
Strong Luck Zodiac - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिन्हें भाग्य और समृद्धि का ग्रह माना जाता है। इस राशि के लोगों पर अक्सर भाग्य मेहरबान रहता है। ये जहां भी काम करते हैं वहां तरक्की पाने की संभावना अधिक रहती है। रिश्तों में इनका प्रभाव साथी पर अधिक रहता है। घूमने के शौकिन माने जाते हैं। संतान के साथ रिश्ता अच्छा बनता है। जीवन में इन्हें अचानक धन लाभ मिलने लगता है। करियर में उन्नति और बड़े अवसर मिलने के योग बार-बार बनते रहते हैं।
04 जुलाई को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनको रहना होगा सावधान
कर्क राशि में त्रिग्रही योग और प्रभावशाली सरस्वती राजयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और ऊंचा मुकाम
Navpancham Yog: शनि-बुध के बीच नवपंचम योग देगा 3 राशियों लाभ, आर्थिक मजबूती के साथ खुलेंगे प्रगति के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed