सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2026: 16 जुलाई तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, मिलेगी सफलता होगा मुनाफा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 22 Jun 2026 05:50 PM IST
सार

Surya Mithun Rashi Gochar 2026: सूर्य की मजबूत स्थिति से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में मानसिक संतुष्टि बढ़ने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

विज्ञापन
surya mithun rashi gochar 2026 these zodiac will get benefits and shine in career
Surya Mithun Rashi Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Mithun Rashi Gochar 2026: सूर्य देव इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के स्वामी बुध है। ज्योतिष में बुध व सूर्य के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। यही कारण है कि इस राशि में सूर्य की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। ऐसी मान्यता है कि, जब सूर्य मजबूत स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। सूर्य अब 16 जुलाई 2026 तक मिथुन राशि में रहेंगे और इसके बाद सिंह में प्रवेश करेंगे। ऐसे में अगले गोचर तक कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

surya mithun rashi gochar 2026 these zodiac will get benefits and shine in career
Surya Mithun Rashi Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सफलता मिल सकती हैं। यह समय आपके लिए तरक्की और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लेकर आएगी। इस समय लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। कला के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और नए लोगों से भी मिलना संभव है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत देंगे।
04 जुलाई को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनको रहना होगा सावधान
कर्क राशि में त्रिग्रही योग और प्रभावशाली सरस्वती राजयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और ऊंचा मुकाम

surya mithun rashi gochar 2026 these zodiac will get benefits and shine in career
Surya Mithun Rashi Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं, इसलिए यह समय आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। घर से दूर काम व पढ़ाई करने वालों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। वहीं मार्केट में अटका धन निकल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। मानसिक संतुष्टि बढ़ेगी। करियर में भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Budh Vakri 2026: 29 जून से इन राशि वालों की नौकरी-परीक्षा को लेकर बढ़ेगी टेंशन, बुध की उल्टी चाल मचाएगी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
surya mithun rashi gochar 2026 these zodiac will get benefits and shine in career
Surya Mithun Rashi Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को सफलता-सम्मान मिलेगा। इस समय करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। घर से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं। निवेश से पहले सोच-विचार करें। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।

Budh Gochar 2026: बुध ने किया कर्क में प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत

July Astrology: चार बड़े ग्रह गोचर से करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव, जानें सभी राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed