सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ank Jyotish 4 Feb: मूलांक 7 वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 05:10 PM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 04 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Trending Videos
Today Numerology Prediction 04 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 1
अंक ज्योतिष के अनुसार आज मूलांक 1 वालों का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। जिन कामों को आप लंबे समय से पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ भी संभव है। पहले अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और समझ बढ़ेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Numerology Prediction 04 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 2
आज मूलांक 2 के जातकों को धन संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। इस समय किसी भी तरह का निवेश नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा। व्यापारियों को भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह है। पारिवारिक जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में वाणी पर नियंत्रण रखें और बातचीत सोच-समझकर करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

Today Numerology Prediction 04 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 3
अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार आज मूलांक 3 वालों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। दिन सकारात्मक रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे और किसी धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 04 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में रुकावटें आने से मन परेशान हो सकता है। ऐसे में धैर्य और सतर्कता बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में निवेश करने से फिलहाल बचें। व्यापार में भी जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करने से मन हल्का होगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed