07 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल गुरूवार, 07 मई 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 07-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा 0+7 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =22 फिर 2 +2 = 4 , यानी कल का भाग्यांक 04 है। मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं। । राहु के प्रभाव के कारण, ये लोग अत्यधिक मेहनती, व्यवस्थित, क्रांतिकारी विचारक और तेज दिमाग वाले होते हैं। । आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
Aaj Ka Ank Jyotish 07 May: मूलांक 1 व 3 को मिलेगी सफलता और समृद्धि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे कई समस्याओं का हल निकल सकता है। काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जुटाना फायदेमंद रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक - 2
पारिवारिक या पैतृक मामलों में चल रहे विवाद को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। जल्दबाजी से बचें और जरूरत पड़े तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। सही निर्णय से लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक - 3
आज कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे होंगे। व्यापार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक - 4
आज दूसरों की गलतियों को नजरअंदाज करना आपके लिए बेहतर रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें, लेकिन वे आपका ज्यादा नुकसान नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा