Aaj Ka Ank Jyotish 08 May: मूलांक 2, 5 और 8 वालों के व्यापार व रिश्तों पर होगा असर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
अंक – 1
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी रहेगा, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल सामान्य और सहयोगात्मक रहेगा, जबकि बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लाल
अंक – 2
आज का दिन व्यवसाय और करियर के विस्तार के लिए काफी अच्छा माना जा सकता है। आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं। विदेशी संपर्क या विदेश यात्रा से जुड़े योग भी बन रहे हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
अंक – 3
आज कुछ चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेना जरूरी है। जिस चीज की आप लंबे समय से इच्छा कर रहे थे, उसके मिलने की संभावना भी बन रही है। अपने विरोधियों से सतर्क रहें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सिल्वर
अंक – 4
आज व्यवसाय में नई संभावनाएं और तरक्की के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में बच्चों की किसी इच्छा को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे खुशी का माहौल बनेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। हालांकि जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक संभव है, इसलिए संयम रखें।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – नीला