09 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल शनिवार, 09 मई 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 09-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा 0+9 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =24 फिर 2 +4 = 6 , यानी कल का भाग्यांक 06 है। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र ग्रह को प्रेम, विलासिता, सौंदर्य और रचनात्मकता कारक माना जाता है। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
Aaj Ka Ank Jyotish 09 May: मूलांक 1 और 2 वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं, जिससे करियर में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी और सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में फायदा होने के संकेत हैं। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: फिरोजी
अंक 2
आज नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे, लेकिन मूड में बदलाव संभव है। बोलचाल में संयम रखें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का सफेद
अंक 3
आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं। धन प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 40
शुभ रंग: नारंगी
अंक 4
आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: हल्का गुलाबी