20 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष को ज्योतिष शास्त्र से अलग माना जाता है, जो अंकों के विज्ञान पर आधारित है और व्यक्ति के भविष्य से जुड़े संकेत देता है। 20 मई 2026, बुधवार का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार विशेष है क्योंकि इस दिन की तारीख 20-05-2026 के सभी अंकों का योग 2+0+0+5+2+0+2+6 = 17 और 1+7 = 8 आता है, यानी आज का भाग्यांक 8 है। अंक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है, जो कर्म, अनुशासन और स्थिरता का प्रतीक है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार आज आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर क्या संकेत दे रहा है और आपके सितारे आपके लिए कितने अनुकूल हैं।
Ank Jyotish 20 May: मूलांक 1 और 8 वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज का दिन आपके लिए थोड़ा धीमा और सोच-समझकर आगे बढ़ने वाला रहेगा। कामकाज में अपेक्षित गति न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस या व्यवसाय में किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छे से विचार करें और जल्दबाज़ी से बचें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- क्रीम
अंक 2
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील बना सकता है, इसलिए अपने मन को शांत रखना जरूरी होगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन छोटी बातों को लेकर मन में उलझन न रखें। कामकाज में आपकी समझदारी और धैर्य आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
शुभ अंक-8
शुभ रंग- नारंगी
अंक 3
आज आपके लिए रचनात्मकता और नए विचारों का दिन है। आप किसी नई योजना या काम को लेकर उत्साहित रह सकते हैं और उसमें अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। हालांकि बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- हल्का लाल
अंक 4
आज जिम्मेदारियों का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और अनुशासन आपको सफलता दिलाएंगे। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी और आप अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ेंगे। परिवार में भी आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- गहरा नीला