सब्सक्राइब करें

हथेली पर बना ये निशान आपको बनाता है धनवान और भाग्यशाली

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 23 Nov 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
according to palmistry these kind of marks on palm make rich and wealthy
हथेली पर कुछ ऐसे निशान बने होते हैं जिससे व्यक्ति के धनवान और सुख समृद्धि होने की तरफ इशारा करते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर बनी कई तरह की रेखाएं और अलग-अलग निशान भविष्य में उनके साथ घटने वाली कई बातों की जानकारियां प्राप्त होती है। हथेली पर कुछ ऐसे निशान बने होते हैं जिससे व्यक्ति के धनवान और सुख समृद्धि होने की तरफ इशारा करते हैं। आइए जानते हैं आपकी हथेली पर कहां और कौन-कौन सी रेखाएं व निशान आपको धनवान और भाग्यशाली बनाती हैं।

Trending Videos
according to palmistry these kind of marks on palm make rich and wealthy
palmistry
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की 10 उंगलियों पर चक्र बने होते हैं उस व्यक्ति पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा व्यक्तियों को नाम, यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। नेतृत्व क्षमता होने के कारण ऐसे लोग राज करते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर मौजूद रेखाएं दिलाती हैं धन लाभ और सुख समृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन
according to palmistry these kind of marks on palm make rich and wealthy
palmistry

अगर हथेली पर शुक्र पर्वत (अंगुठे के नीचे का हिस्सा) से निकलती हुए कोई रेखा जाकर भाग्यरेखा से मिलती हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली, मेहनती और कर्मठ स्वभाव को होता है। ऐसे लोगों की समाज में काफी प्रतिष्ठा होने से ये राजयोग जैसा सुख प्राप्त करते हैं।

according to palmistry these kind of marks on palm make rich and wealthy
palmistry
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर मछली की आकृति का कोई निशान बना हुआ दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ और भाग्यशाली होता है। इनके जीवन में कभी भी पैसे और सुख सुविधा की कोई कमी नहीं रहती।
विज्ञापन
according to palmistry these kind of marks on palm make rich and wealthy
palmistry

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर कमल के फूल की आकृति बनती है तो वह अपने मेहनत और विवेक से धन-संपदा और मान-सम्मान प्राप्त करता है। कमल का फल देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कमल का फूल खासतौर पर भाग्य रेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत, जीवन रेखा, शुक्र पर्वत पर  बनना बहुत शुभ माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed