{"_id":"691c22242a4d6dda0300fec9","slug":"meaning-of-birthmarks-on-different-parts-of-body-know-birthmarks-people-personality-2025-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthmarks: जन्म से शरीर पर निशान होने के होते हैं कई अर्थ, जानें क्या कहता है आपका बर्थमार्क","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
Birthmarks: जन्म से शरीर पर निशान होने के होते हैं कई अर्थ, जानें क्या कहता है आपका बर्थमार्क
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:21 PM IST
सार
Birthmarks People Personality: सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस तरह व्यक्ति के शरीर पर तिल होते हैं, ठीक वैसे ही बर्थमार्क का भी अपना महत्व होता है। ये जातकों के स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व और जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। हालांकि, इन निशानों को पिछले जन्म के संस्कारों, ग्रहों की स्थिति से भी जोड़ा गया है।
Birthmarks People Personality: आपने अक्सर अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जिनके शरीर पर बर्थमार्क मौजूद होता है। यह निशान व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव डालते हैं, जिसका ज्योतिषीय महत्व भी माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस तरह व्यक्ति के शरीर पर तिल होते हैं, ठीक वैसे ही बर्थमार्क का भी अपना महत्व होता है। ये जातकों के स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व और जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। हालांकि, इन निशानों को पिछले जन्म के संस्कारों, ग्रहों की स्थिति से भी जोड़ा गया है। इस दौरान जहां कई बर्थमार्क व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं, वहीं कुछ निशान चुनौतियों से भी संबंध रखते हैं। ऐसे में आइए बर्थमार्क वाले लोगों के स्वभाव और इसके प्रभाव को विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
2 of 6
यदि किसी व्यक्ति के सीने पर बर्थमार्क होता है, तो वह काफी खुशमिजाज होता है।
- फोटो : adobe stock
सीने पर बर्थमार्क
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति के सीने पर बर्थमार्क होता है, तो वह काफी खुशमिजाज होता है। ऐसे लोग मुश्किल से मुश्किल समय में भी अपने हंसमुख स्वभाव से लोगों को प्रसन्न रखते हैं। साथ ही ऐसे लोग कार्यों के प्रति ईमानदार रहते हैं। अपनी बातों और प्रभावशाली संवाद से अक्सर व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लेखन व संगीत जैसे क्षेत्र में अधिक रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अगर किसी व्यक्ति के मुख पर बर्थमार्क होता है, तो वह भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग अक्सर हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
- फोटो : adobe stock
चेहरे पर बर्थमार्क
कहते हैं कि, अगर किसी व्यक्ति के मुख पर बर्थमार्क होता है, तो वह भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग अक्सर हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। रचनात्मक होने के साथ-साथ ऐसे लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत रहते हैं। इन लोगों को घूमना काफी पसंद होता है। ये लोग जिस भी काम की जिम्मेदारी लेते हैं, उसे अवश्य पूरा करते हैं। नए लोगों से मिलकर मिलनसार होना उनकी विशेष पहचान होती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, कंधे पर बर्थमार्क वाला व्यक्ति अक्सर गुस्से में रहता है।
- फोटो : Freepik.com
कंधे पर बर्थमार्क
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, कंधे पर बर्थमार्क वाला व्यक्ति अक्सर गुस्से में रहता है। ये लोग अपनी समस्याओं को किसी से साझा न करते हुए स्वयं हल करते हैं, जिस कारण कई बार कोई नई समस्या भी इनके सामने आ जाती हैं। ऐसे लोगों को अधिक बोलना पसंद नहीं होता है। यह शांत और गुस्से में रहते हैं। क्रोध अधिक होने के कारण बने बनाए कार्य भी प्रभावित होने लगते हैं।
Palmistry: कितना भी कमाओ नहीं टिकता पैसा, देखें कहीं आपकी हथेली पर भी तो नहीं है ये रेखा
विज्ञापन
5 of 6
कुछ लोगों के पैरों में भी बर्थमार्क होता है। ऐसे लोगों को घूमना, खरीदारी, खान-पान का अधिक शौक होता है।
- फोटो : Freepik
पैरों में बर्थमार्क
कुछ लोगों के पैरों में भी बर्थमार्क होता है। ऐसे लोगों को घूमना, खरीदारी, खान-पान का अधिक शौक होता है। यह अपने लक्ष्यों को पूरे करने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। अधिक बोलने वालों का स्वभाव लोगों को काफी पसंद आता है। निवेश, बिजनेस व मार्केटिंग में यह अपनी दिमाग अधिक लगाते हैं। बुद्धिमानी होने के साथ-साथ समझदार भी होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।