Millionaire Palmistry: हथेली पर ये धन त्रिकोण देता है करोड़पति बनने के संकेत, जानें कहां होता है
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारे हाथों की लकीरों में भविष्य से जुड़ी कई बातें छुपी होती हैं, चाहे वह धन प्राप्ति हो, विवाह का योग या फिर उम्र का अनुमान। ऐसे में आज हम जानेंगे धन त्रिकोण के बारे में जो करोड़पति बनने के संकेत देता है।
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत (अनामिका उंगली के नीचे का क्षेत्र) उभरा और स्पष्ट दिखाई देता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग आमतौर पर भाग्यशाली होते हैं और उन्हें जीवन में आर्थिक रूप से बहुत सफलता मिलती है। विशेष रूप से, यदि हृदय रेखा से कुछ रेखाएं निकलकर सूर्य पर्वत की ओर जाती हैं और इन पर त्रिकोण या छोटे-छोटे वर्ग बने हों, तो ये रेखाएं दर्शाती हैं कि व्यक्ति के करोड़पति बनने के प्रबल योग हैं।
हथेली में अरबपति बनने का संकेत
हस्तरेखा शास्त्र में यदि हाथ में वलय आकार का कोई चिन्ह दिखाई दे, तो इसे अत्यंत शुभ माना गया है। यह चिन्ह संकेत देता है कि व्यक्ति न केवल धनी बल्कि अत्यधिक सम्पन्न यानी अरबपति बन सकता है। इस प्रकार का निशान धन, ऐश्वर्य और सफलता की ओर इशारा करता है।
Palmistry: जानिए शरीर के अंगों में तिल के शुभ और अशुभ होने के संकेत
Palmistry: हथेली पर ये निशान देता है भाग्यशाली होने का संकेत, जानें क्या आपके हाथ में भी है ये लकीर
हाथ में कहां बनता है धन त्रिकोण
धन त्रिकोण को मनी ट्राएंगल भी कहा जाता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में यह मनी ट्राएंगल मौदूद होता है, तो उसे जीवन में कभी भी बड़े आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। इन लोगों के पास भरपूर धन-दौलत होता है। ये लोग अपने जीवन में अच्छी खासी प्रॉपर्टी बनाते हैं।
Palmistry: हथेली पर ऐसी रेखाएं मानी जाती हैं अशुभ, जीवन में मिलता है कष्ट
Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान में पुरुषों और महिलाओं का कौन सा हाथ देखा जाता है? जानें इसका महत्व
हथेली पर मनी ट्राएंगल तब बनता है जब मस्तिक रेखा से धन रेखा और एक बुध रेखा मिलती है। इन तीन रेखाओं के मिलने से धन त्रिकोण बनता है। इसमें धन रेखा शनि पर्वत की ओर जाती है।
Ring Finger Palmistry: अनामिका उंगली देती है धन और सफलता के संकेत, जानिए आपके पास आएगा कितना पैसा
Plamistry: हाथों की रेखाओं में मिलते हैं करियर में सफलता और संघर्ष के संकेत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।