सब्सक्राइब करें

जीवन रेखा के कुछ संकेतों से जानिए भविष्य में होने वाली बीमारियों और हादसों के बारे में...

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 05 Oct 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
palm reading life line in palm
palmistry

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी हुई होती हैं। जिनका अलग-अलग महत्व होता है। इन्ही में से एक रेखा जीवन रेखा होती है। जीवन रेखा सभी रेखाओं में प्रमुख रेखा मानी जाती है। हथेली पर जीवन रेखा अंगूठे के नीचे वाले हिस्से में जिसे शुक्र पर्वत कहते हैं। हथेली में शुक्र पर्वत को घेरती हुई एक रेखा चलती है इसे जीवन रेखा कहते हैं। जीवन रेखा हर व्यक्ति की हथेली में अलग-अलग आकर और बनावट की होती है और इन्हीं जीवन के कई रहस्य छुपे होते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर जीवन रेखा क्या कहती है।

Trending Videos
palm reading life line in palm
palmistry
हथेली में जीवन रेखा शुक्र पर्वत को घेरकर जितनी अधिक गोलाई होती है व्यक्ति उतना ही जिंदादिल होता है। वहीं अगर यह रेखा एकदम स्पष्ट और साफ बनी होती है तब व्यक्ति में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है जिस कारण से ऐसे लोग कम बीमार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
palm reading life line in palm
palmistry
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा गहरी नहीं होती है तो यह जीवन के लिए अच्छा संकेत नहीं होता है। ऐसे व्यक्तियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे व्यक्ति में साहस और ऊर्जा की भी कमी पाई जाती है।
 
palm reading life line in palm
palmistry
 जीवन रेखा पर द्वीप का निशान होना अच्छा नहीं माना जाता है। यह जीवन रेखा पर जहां होता है जीवन के उस भाग में व्यक्ति को गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
palm reading life line in palm
palmistry
जीवन रेखा का जंजीर की तरह होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की वजह से जीवन में कई बार अवसरों का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed