सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हस्तरेखा: अगर आपके हाथ में है ये अशुभ रेखाएं तो जीवन में आती रहेंगी परेशानियां

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 01 Mar 2021 07:11 AM IST
विज्ञापन
palmistry in Hindi are these bad lines in your palm
हस्तरेखा: हथेली में अशुभ निशान - फोटो : अमर उजाला

हस्तरेखा शास्त्र से हथेली में बनने वाली रेखाओं और पर्वतों से जातकों के भविष्य का विचार किया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की हथेली में शुभ रेखाएं होती हैं तो किसी के हाथों में अशुभ रेखाएं होती हैं। जहां हथेली में शुभ रेखाओं से जातकों को शुभ परिणाम तो वहीं अशुभ निशान से जातकों को कई प्रकार के कष्ट भी सहने पड़ते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हर एक व्यक्ति की हथेली पर अलग-अलग निशान या आकृतियां पायी जाती हैं। ये आकृतियां शुभ-अशुभ दोनों हो सकती हैं। आइए जानते हैं हथेली पर मौजूद कुछ अशुभ निशानों और चिन्हों के बारे में....

Trending Videos
palmistry in Hindi are these bad lines in your palm
हस्तरेखा: हथेली में अशुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे लोगों को कार्यक्षेत्र में आती हैं परेशानियां

हथेली पर भाग्य रेखा को काफी महत्वपूर्ण रेखा माना जाता है। अगर भाग्यरेखा शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो और उसे कुछ आड़ी रेखाएं उसको काट रही होती हैं तो उस व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry in Hindi are these bad lines in your palm
हस्तरेखा: हथेली में अशुभ निशान - फोटो : palmistry
कम समय के लिए मिलता है जीवनसाथी का साथ

अगर किसी की हथेली में विवाह रेखा स्पष्ट नहीं है। बल्कि उस पर क्रॉस का निशान बन रहा हो तो ऐसे लोगों का जीवनसाथी का साथ बहुत कम समय के लिए मिलता है।

palmistry in Hindi are these bad lines in your palm
हस्तरेखा: हथेली में अशुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे लोगों को मिलता है पारिवारिक दुख

अगर किसी के अंगूठे से कोई रेखा निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती हुई निकलती हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य को खोने का दुख मिलता है।

विज्ञापन
palmistry in Hindi are these bad lines in your palm
हस्तरेखा: हथेली में अशुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
जीवन में लगातार मिलती हैं असफलताएं

जिस किसी के हथेली पर अनामिका उंगली के आस पास आड़ी रेखाएं बनती हो तो उस व्यक्ति को बुरे समय का सामना करना पड़ता है और लगातार जीवन में असफलताएं मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed