सब्सक्राइब करें

हस्तरेखा: शरीर की बनावट और हथेली की रेखाओं से जानिए धनवान बन पाएंगे या नहीं

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 11 Jun 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
palmistry know your fate through your lines on your palm
हस्तरेखा: हथेली में शुभ निशान - फोटो : अमर उजाला

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर में मौजूद विशेष चिन्हों और शारीरिक बनावट से उसके भविष्य का अध्ययन किया जा सकता है। ये बात सही है कि व्यक्ति के शरीर में तिल, मस्सा एवं हथेली और माथे पर अलग-अलग रेखाएं होती हैं। ये सभी निशान उस व्यक्ति के भूत और भविष्य को बता सकते हैं। जब किसी व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है तो सफलता उसके कदम चूमती है। अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग भाग्यशाली होते हैं और अपने मजबूत भाग्य के बल सफलताएं हासिल करते हैं। वहीं कुछ लोग कठिन परिश्रम करने के बावजूद भी असफल और मायूस हो जाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली में कुछ विशेष रेखाएं और निशान राजयोग का निर्माण करती हैं, जिससे वह व्यक्ति अपना जीवन राजसी ठाठ-बाट के साथ व्यतीत करता है। ऐसे व्यक्ति भौतिक रूप से संपन्न होते हैं। इन्हें धन की कोई कमी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं हथेली में बनने वाले कौनसी रेखाएं और किस प्रकार की शारीरिक बनावट व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं।  

Trending Videos
palmistry know your fate through your lines on your palm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे लोगों को मिलती है जीवन में महान उपलब्धि

हस्तरेखा के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली के एकदम बीच वाले हिस्से पर कोई तोरण, बाण, रथ, चक्र या ध्वजा का निशान दिखता है उसे जीवन में महान उपलब्धि हासिल होती है और शासन करने का एक बड़ा अवसर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry know your fate through your lines on your palm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इन लोगों के पास रहती है हमेशा लक्ष्मी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बने खास निशान के अलावा अगर पैर में चक्र, कमल, शंख और आसन का निशान होता है उसे आजीवन सुख सुविधा मिलती है। ऐसे लोगों के घर में हमेशा लक्ष्मी का सदा वास रहता है।

palmistry know your fate through your lines on your palm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे निशान वाले होते है अमीर

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, ऐसे लोग जिनकी हथेली के बीचो-बीच तिल बना होता है वे लोग बहुत धनवान और भाग्यशाली होते हैं। इसके अलावा पैरों के तलवे पर तिल का होना राजा जैसा मान- सम्मान दिलाता है।

विज्ञापन
palmistry know your fate through your lines on your palm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे लोग अपने जीवन में पाते हैं खूब यश

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस किसी की भाग्य रेखा (कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत यानि मध्यमा उँगली तक) सीधी, साफ और अखंडित होते हुए सीधे शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे व्यक्ति को हर प्रकार का सांसारिक सुख, सुविधा और यश की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed