23 May Ka Love Rashifal: 23 मई 2026, शनिवार का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार कल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लव लाइफ में नई ऊर्जा और भावनात्मक मजबूती लेकर आ सकती है। जहां कुछ राशियों के रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा, वहीं कुछ लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। कल पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी और देर रात 04:29 बजे के बाद नवमी तिथि शुरू होगी। वहीं मघा नक्षत्र देर रात 02:10 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा। ग्रहों की विशेष स्थिति से सुबह 06:13 बजे तक ध्रुव योग और उसके बाद व्याघात योग बनेगा। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ाएगा। हालांकि शाम 04:43 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा, इसलिए इस दौरान कोई शुभ या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं 22 मई को सभी 12 राशियों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा।
Love Rashifal 23 May: सिंह और कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा प्यार में सरप्राइज, रिश्तों में आएगी मिठास
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Fri, 22 May 2026 04:28 PM IST
सार
Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन