June Planetary Alignment 2026: जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद प्रभावशाली रहने वाला है। इस माह सूर्य, बुध, शुक्र और गुरु जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका खास असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ग्रहों के प्रभाव से जहां कुछ राशि वालों को तरक्की, सम्मान और नए अवसर प्राप्त होंगे, तो वहीं कुछ लोगों को संभलकर चलने की जरूरत रहेगी। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों की बदलती चाल कुछ राशियों के जीवन में तनाव का स्तर बढ़ा सकती हैं। साथ ही इस माह खर्च और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को जून में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
June Planetary Alignment 2026: जून में इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
June Planetary Alignment 2026: जून में सूर्य, बुध, शुक्र और गुरु जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए जून का महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जल्दबाजी में कोई नया काम शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। इसके अलावा परिवार में आपकी बातों को महत्व न मिलने से मन दुखी रह सकता है। पुरानी बातों को लेकर आपका मानसिक तनाव इस महीने बढ़ेगा। सेहत में कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। धन खर्च की बात परेशान कर सकती है। घरेलू खर्च बढ़ने से बजट पर असर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी। इसलिए इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा। छात्रों पर किसी परीक्षा या काम को लेकर बोझ आ सकता है। गलतफहमियों से बचने के लिए संयम जरूरी है।
Shukra Gochar 2026: जून में मेष सहित इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार के मिलेंगे अच्छे अवसर, शुक्र करेंगे गोचर
मकर राशि
मकर राशि वालों पर जून में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको नौकरी और करियर में काम का दबाव अधिक रहने वाला है। इस समय ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपने कार्यक्षेत्र में बहुत सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। दोस्तों के साथ भी कुछ मसले हो सकते हैं। घरेलू खर्च अचानक बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे बुध के घर प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और मिलेगा सम्मान
मीन राशि
मीन राशि वालों को जून में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में भागदौड़ और यात्राएं बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। इस समय अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कई नई परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं। किसी बात को लेकर विवाद या मनमुटाव तनाव बढ़ा सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा। धैर्य के साथ काम करने पर परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर हो सकती हैं। कोई काम सत्ता-सरकार से संबंधित अटका हुआ है, तो उसके लिए कार्यस्थल पर चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
Weekly Horoscope: इन 4 राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Venus Strong Remedies: कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये आसान उपाय, बढ़ेगा आकर्षण और मिलेगा सुख-सौभाग्य