फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 26 July: मेष समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 26 Jul 2026 05:30 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 26 Jul 2026 05:30 AM IST
सार

Rashifal 26 July 2026: आइए जानते हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन
aaj ka rashifal 26 july horoscope 2026 know today prediction for all 12 zodiac sign
Rashifal 25 July 2026 - फोटो : AI

मेष राशि


आज आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। नया घर या संपत्ति लेने का विचार मजबूत होगा और पिताजी की सलाह लाभकारी साबित होगी। बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि पिता की सेहत को लेकर भागदौड़ हो सकती है। परिवार में पुराने मतभेद फिर उभर सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है।

Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

aaj ka rashifal 26 july horoscope 2026 know today prediction for all 12 zodiac sign
daily rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
आज धन और समृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी और यादें ताजा होंगी। अपनी कमजोरियों को सुधारने का यह सही समय है। खान-पान में लापरवाही से बचें, वरना सेहत बिगड़ सकती है। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन काम का दबाव थोड़ा परेशान कर सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है।

aaj ka rashifal 26 july horoscope 2026 know today prediction for all 12 zodiac sign
daily rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है, मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परीक्षा के नतीजे खुशी दे सकते हैं। बिजनेस पार्टनरशिप में सतर्क रहें। वाहन से जुड़ी समस्या खर्च बढ़ा सकती है। बातचीत में संतुलन रखें, क्योंकि छोटी बात भी किसी को बुरा लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka rashifal 26 july horoscope 2026 know today prediction for all 12 zodiac sign
daily rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक रहेगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। पिताजी से विवाद की संभावना है, इसलिए धैर्य रखें। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।

विज्ञापन
aaj ka rashifal 26 july horoscope 2026 know today prediction for all 12 zodiac sign
daily rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
अगर किसी काम को लेकर संशय है, तो उसे टालना बेहतर होगा। माताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका देगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर आप गंभीर रहेंगे। खान-पान में लापरवाही से पेट की समस्या हो सकती है। घर में अतिथि आगमन से खुशी बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed