सब्सक्राइब करें

4 जनवरी 2019 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के खेल से जानिए कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन

Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 04 Jan 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
astrology 4 January 2019 rashifal daily horoscope 4th day of January month
rashifal - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार, 4 जनवरी  2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
Trending Videos
astrology 4 January 2019 rashifal daily horoscope 4th day of January month
राशि
Aries

इस वक़्त यह समझना बहुत ज़रूरी है कि मानसिक दुश्मन आपके शरीर की बीमारी से लड़ने की क्षमता को बहुत कम कर देते हैं। इसलिए नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग़ में जगह न बनाने दें। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। परिवार में नए सदस्य के आने की ख़बर आपको रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस ख़ुशी को सबके साथ बाटें। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी पर क्रोध ज़ाहिर करेंगे, तो आपको तुरन्त प्रतिक्रिया मिल सकती है। इसलिए ख़ुद पर क़ाबू रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology 4 January 2019 rashifal daily horoscope 4th day of January month
राशि
Taurus

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। ज़िद्दी बर्ताव न करें, इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। अपने बॉस को घर पर बुलाने के लिए आज का दिन अच्छा दिन नहीं है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत अधिक अपेक्षाओं का भार डालता है। अगर आप इन अपेक्षाओं को पूरा न करें, तो आपको परिणामों को झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
astrology 4 January 2019 rashifal daily horoscope 4th day of January month
मिथुन
Gemini
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करें। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।
विज्ञापन
astrology 4 January 2019 rashifal daily horoscope 4th day of January month
राशि
Cancer
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें, कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुज़ारने की योजना बनाएँ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed