Vaishakh Maah Gochar and Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार वैशाख महीने में ग्रहों की स्थिति बहुत खास रहने वाली है। इस महीने की शुरुआत से पहले, 2 अप्रैल 2026 को मंगल ग्रह का उदय हुआ, और शनि, मंगल तथा सूर्य ने मिलकर मीन राशि में त्रिग्रही योग' बनाया है। आने वाले दिनों में, सूर्य, बुध और शुक्र का महत्वपूर्ण उदय होगा और शनि भी उदित होंगे। 11 अप्रैल 2026 को, बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे चार ग्रहों के मिलन के कारण चतुर ग्रह योग का निर्माण होगा। इसी समय सूर्य और बुध का मिलन बुधादित्य राजयोग प्रदान करेगा और सूर्य तथा मंगल का मिलन मंगल आदित्य योग भी बनाएगा। फिर 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 19 अप्रैल को शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे जिसके परिणामस्वरूप मालव्य राजयोग बनेगा। इसे एक बहुत ही शुभ और धन-दायक योग माना जाता है। इसके बाद 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में दिखाई देंगे। इन सभी ग्रहों की चाल और इनसे बनने वाले राजयोग का प्रभाव विशेष रूप से चार राशियों के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी रहने की संभावना है।
वैशाख माह में बन रहे 3 शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को होगा बड़ा लाभ
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:14 PM IST
सार
वैशाख महीने में ग्रहों की स्थिति बहुत खास रहने वाली है। इस महीने की शुरुआत से पहले, 2 अप्रैल 2026 को मंगल ग्रह का उदय हुआ, और शनि, मंगल तथा सूर्य ने मिलकर मीन राशि में त्रिग्रही योग' बनाया है। आने वाले दिनों में, सूर्य, बुध और शुक्र का महत्वपूर्ण उदय होगा और शनि भी उदित होंगे। 11 अप्रैल 2026 को, बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे चार ग्रहों के मिलन के कारण चतुर ग्रह योग का निर्माण होगा।
विज्ञापन