सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2026: बुध करेंगे नीच राशि में गोचर, इन राशियों को रहना होगा संभलकर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Wed, 08 Apr 2026 06:37 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। 11 अप्रैल को बुध अपनी मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को संभलकर रहना होगा। 

विज्ञापन
budh gochar 2026 mercury transit in meen rashi negative impact on these rashi
बुध गोचर 2026 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, तर्कशास्त्र, व्यापार और त्वचा आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह होंते है और इनको ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुधदेव अच्छी और मजबूत स्थिति में होते हैं उनकी बोलने की क्षमता और बुद्धि-विवेक बहुत ही बेहतरीन होती है। कुंडली में बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से तेज बुद्धि के साथ परिस्थितियों के अनुसार सामंजस्य बिठाने का बेहतर अवसर मिलता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को युवराज का दर्जा प्राप्त है और यह जल्द ही मीन राशि में गोचर करने वाले हैं और मीन राशि में बुध नीच के होते हैं। बुधदेव 11 अप्रैल 2026 को कुंभ से मीन राशि में गोचर होंगे। बुध के अपनी नीच राशि मीन में गोचर करने से कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत होगी। 
Trending Videos
budh gochar 2026 mercury transit in meen rashi negative impact on these rashi
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
11 अप्रैल को बुध के राशि परिवर्तन का मेष राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधदेव आपकी राशि से तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर 12वें भाव में गोचर होंगे। ऐसे में मेष रााशि वालों को कोई नई डील करने से बचना होगा। नहीं तो आपको इसका नुकसान हो सकता है। बुध का अपनी नीच राशि में गोचर करने से आपके फैसलों पर विपरीत रूप से पड़ सकता है। सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
budh gochar 2026 mercury transit in meen rashi negative impact on these rashi
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का मीन राशि में अपनी नीच राशि में गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। बुधदेव आपकी राशि से दूसरे और पंचम भाव में स्वामी हैं और यह आपके 11वें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आपको जल्दबाजी से करने से बचें। धन से संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में गिरावट भी देखने को मिलेगा। 
budh gochar 2026 mercury transit in meen rashi negative impact on these rashi
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए बुध देव आपकी कुंडली के तीसरे और 12वें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। जो मीन राशि में गोचर आपके नवम भाव में नीच अवस्था में विराजमा होंगे। इस दौरान कुछ गलफहमियां पैदा हो सकती है। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। 

Grahan Yog In Kundali: कुंडली में ये युति बनती है तनाव और डिप्रेशन का कारण, समय रहते करें ये उपाय



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed