सब्सक्राइब करें

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों की किस्मत खुलेंगी, सफलता और धन लाभ के मिलेंगे कई मौके

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 22 Jun 2026 10:48 AM IST
सार

Budh Gochar 2026: ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। 22 जून को बुध कर्क राशि में प्रवेश कर गए है जिससे कुछ राशि वालाों के लिए आने वाले दिनों में शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Mercury Transit Effects
बुध का कर्क राशि में परिवर्तन और प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Budh Gochar 2026: 22 जून को बुध दोपहर को मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि बुध की शत्रु राशि मानी जाती है। बुध 30 जून को वक्री होंगे, फिर 7 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद  24 जुलाई को मार्गी और 5 अगस्त को एक बार फिर से कर्क राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में बुध चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो सबसे तेज गति से चलते हैं। बुध एक राशि में करीब 23  से 27 दिनों तक रहते हैं। बुध के गोचर करने से कुछ राशि वालों को लाभ तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ हो सकता है। 


इन राशियों के लिए बुध का गोचर शुभ
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध के कर्क राशि में गोचर करने से मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के जीवन में कई तरह के सकारात्मक परिणाम देखने के मिल सकते हैं। इन राशियों के जीवन में आय में वृद्दि, पुराने कामों में गति, कानूनी मामलों में जीत, व्यापार में अच्छा मुनाफा और  पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बरकरार रहेगा। 





 
Budh Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Mercury Transit Effects
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
बुध के कर्क राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों के लिए बुध आपकी राशि से चौथे भाव में होंगे। कुंडली का चौथा भाव सुख और जमीन, माता और वाहन का होता है। ऐसे में आपको सुखों और खुशियों की प्राप्ति होगी। करियर के मामलों में आपको एक नई तरह की दिशा मिलेगी। जमीन-जायदाद के मामलों में आपको कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल अच्छा और शांत रहेगा। 
Budh Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Mercury Transit Effects
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में हुआ है, जिससे आपके जोश, आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। लाभ के कुछ सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी में आपके हिस्से कुछ खुशियां प्राप्त हो सकती है। छात्रों के लिए बुध का परिवर्तन अच्छा माना जाएगा। पारिवारिक मामलों में आपको घर के हर एक सदस्यों का अच्छा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Mercury Transit Effects
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध आपकी राशि के पहले भाव में होंगे, इससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में स्थिरता आएगी। जो लोग किसी तरह के बिजनेस से जुड़े हैं उनको विदेशों से अच्छा और तगड़ा मुनाफा हो सकता है। घर-परिवार और भाई-बहनों का अच्छा और पूरा सहयोग मिलेगा। आय के अतिरिक्त स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Mercury Transit Effects
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा, जिससे आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान आपका कोई पुराना काम पूरा होगा जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। इस दौरान आपकी आमदनी में इजाफा होगा, लेकिन आपको धन कमाने के जोखिम भरे रास्तों से बच कर निकलना होगा। प्रेम के रिश्तों में गर्माहट होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed