सब्सक्राइब करें

Sade Sati Impact: साल के अंत तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की कड़ी नजर, छोटी सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 22 Jun 2026 12:36 PM IST
सार

Sade Sati Impact On Life: ज्योतिष मान्यता के अनुसार, शनिदेव का प्रभाव जहां व्यक्ति को मान-सम्मान और सफलता प्रदान करता है, वहीं साढ़ेसाती व्यक्ति के जीवन में परेशानियां लेकर आती हैं।

विज्ञापन
shani sade sati on mesh kumbh meen know the impact on life and predictions
Sade Sati Impact On Life - फोटो : अमर उजाला AI

Sade Sati Impact On Life: वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और वह सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह के रूप में भी जाने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि, जब शनिदेव किसी राशि पर अपना विशेष प्रभाव डालते हैं, तो उसके जातकों के जीवन में संघर्ष और कई तरह की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं, जिसके कारण कुछ राशियों के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। कहते हैं कि, साढ़ेसाती का असर व्यक्ति के जीवन में परेशानियां और कई तरह की उलझनें लेकर आता है। साथ ही व्यक्ति मानसिक तनाव से घिरा रहता है। वहीं इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि के जातक शनिदेव की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं। माना जा रहा है कि साल 2026 के अंत तक इन राशियों को हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाना होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। 


बुध की उल्टी चाल से करियर, कम्युनिकेशन और व्यापार में आएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
Weekly Lucky Career Horoscope: बुध गोचर से मेष समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में होगा बड़ा फायदा

shani sade sati on mesh kumbh meen know the impact on life and predictions
Sade Sati Impact On Life - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि के लोग रहें अलर्ट
  • मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपने कामकाज में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। 
  • घर और कार्यक्षेत्र में अपनों का साथ न मिलने के कारण कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
  • नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी से लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं और धन हानि भी संभव हैं।
  • विवाह मार्ग की बाधाएं परेशान करेंगी। 
  • किसी भी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। 
  • यात्रा के दौरान सावधानी रखना जरूरी रहेगा।

Saptahik Ank Jyotish: अगले 7 दिन बदलेंगे किस्मत, 3 मूलांक की बढ़ेगी इनकम और 5 को मिलेगा जॉब का ऑफर

Saptahik Love Rashifal: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए रोमांस से भरा रहेगा सप्ताह, रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन

shani sade sati on mesh kumbh meen know the impact on life and predictions
Sade Sati Impact On Life - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के लिए यह समय मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है। 
  • छोटी सी गलती आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। 
  • किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। 
  • मार्केट फंसा हुआ धन भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। 
  • अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और समझदारी के साथ पूरा करें।
  • मन बातों को लेकर परेशान हो सकता है।

Mangal Gochar 2026: मंगल ने किया वृषभ में प्रवेश, अगस्त तक इन 3 राशि वालों की नौकरी-करियर में बढ़ेगी टेंशन

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों की किस्मत खुलेंगी, सफलता और धन लाभ के मिलेंगे कई मौके

विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati on mesh kumbh meen know the impact on life and predictions
Sade Sati Impact On Life - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शनिदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। 
  • इस दौरान जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और मन में तनाव बना रह सकता है। 
  • अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। 
  • सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। 
  • संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है।
  • परिवार और करियर दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाकर चलना आपके लिए जरूरी रहेगा।

Navpancham Yog: शनि-बुध के बीच नवपंचम योग देगा 3 राशियों लाभ, आर्थिक मजबूती के साथ खुलेंगे प्रगति के रास्ते

Venus Transit Effect: शुक्र की चाल से बनेंगे धन के नए योग, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सतर्क?

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed