सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2026: बुध ने किया कर्क में प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 22 Jun 2026 01:10 PM IST
सार

Budh Gochar 2026: बुध चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। उनके इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ संभव है। साथ ही लंबे समय से रुके काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
 

विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign in hindiMercury Transit horoscope
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 22 जून 2026, सोमवार को संचार के कारक ग्रह बुध कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि कर्क राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति और शुक्र विराजमान हैं। ऐसे में एक शक्तिशाली त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है। चूंकि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए यह गोचर मानसिक शांति, स्थिरता और कई क्षेत्रों में नई उपलब्धियां प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है।


Sade Sati Impact: साल के अंत तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की कड़ी नजर, छोटी सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी

Budh Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign in hindiMercury Transit horoscope
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
बुध का यह गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में हुआ है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आने वाले दिनों में घर-परिवार का माहौल बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव पहले के मुकाबले कम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। संपत्ति से जुड़े कार्यों में फायदा हो सकता है। 
04 जुलाई को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनको रहना होगा सावधान

Budh Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign in hindiMercury Transit horoscope
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में तरक्की का रास्ता खोलेंगी। किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। व्यापार में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।
Navpancham Yog: शनि-बुध के बीच नवपंचम योग देगा 3 राशियों लाभ, आर्थिक मजबूती के साथ खुलेंगे प्रगति के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign in hindiMercury Transit horoscope
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर भाग्य भाव यानी नौवें भाव में हुआ है। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिलेगी। निवेश से फायदा मिलने की संभावना बन रही है। करियर में मेहनत का शानदार परिणाम मिल सकता है। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलने से कई मुश्किल काम भी आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
Venus Transit Effect: शुक्र की चाल से बनेंगे धन के नए योग, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सतर्क?
बुध की उल्टी चाल से करियर, कम्युनिकेशन और व्यापार में आएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed