सब्सक्राइब करें

Saptahik Lucky Rashifal: यह सप्ताह इन राशि वालों के लिए लाया है खुशियां, तरक्की और लाभ की होगी प्राप्ति

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 22 Jun 2026 11:58 AM IST
सार

Saptahik Lucky Rashifal: यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपको धन लाभ और मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। इसके अलावा समय आपके लिए खास बदलाव भी लेकर आएगा। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
Saptahik lucky Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope
Saptahik Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Saptahik Lucky Rashifal: जून माह का नया सप्ताह शुरू हो चुका है। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने के साथ-साथ विवाह से जुड़े रुके हुए कार्य भी आगे बढ़ सकते हैं। वहीं मनचाहा धन लाभ भी संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


Saptahik Love Rashifal: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए रोमांस से भरा रहेगा सप्ताह, रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन

Saptahik lucky Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope
Saptahik Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आया है। व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होगा और परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं। जमीन के व्यापार में काम करने वाले लोगों को कोई डील हासिल हो सकती है। 
Venus Transit Effect: शुक्र की चाल से बनेंगे धन के नए योग, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सतर्क?

Saptahik lucky Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope
Saptahik Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई संभावनाओं और सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से राहत मिलेगी और आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के योग बनेंगे।
बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों की किस्मत खुलेंगी, सफलता और धन लाभ के मिलेंगे कई मौके

विज्ञापन
विज्ञापन
Saptahik lucky Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope
Saptahik Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और महत्वपूर्ण मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे। जीवन में कोई खास दस्तक देने आएगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने विवादों या अटके मामलों का समाधान भी निकल सकता है।

विज्ञापन
Saptahik lucky Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope
Saptahik Lucky Rashifal - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह मेहनत का पूरा फल देने वाला साबित हो सकता है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन इसके साथ लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। धन लाभ होगा। कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।
बुध की उल्टी चाल से करियर, कम्युनिकेशन और व्यापार में आएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed