पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar: 7 जुलाई को बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों को मिल सकता है सबसे ज्यादा लाभ

Thu, 02 Jul 2026 06:25 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 02 Jul 2026 06:25 PM IST
सार

ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। 7 जुलाई 2026 को बुध मिथुन राशि में गोचर होंगे जिससे कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत हैं।

विज्ञापन
budh gochar mercury transit in mithun on 7 july these zodiac will be lucky
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में बुध ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। इसके अलावा बुध को सभी ग्रहों का राजकुमार, बुद्धि, शिक्षा, व्यापार और तर्क-वितर्क आदि कारक ग्रह माना जाता है। बुध चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो सबसे तेज चलते हैं और यह एक राशि में करीब 15 दिन रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध के राशि परिवर्तन से सभी 1 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध अभी चंद्रमा की राशि कर्क में गुरु बृहस्पति के साथ मौजूद हैं, जो 7 जुलाई को बुध वक्री रहते हुए राशि परिवर्तन करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जो 22 जून तक इसी राशि में रहेगा। पंचांग गणना के अनुसार, बुध 7 जुलाई 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर फिर से मिथुन राशि मे गोचर होंगे जो इस राशि में 5 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे, फिर दोबारा से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होता हुआ मिलेगा। 

budh gochar mercury transit in mithun on 7 july these zodiac will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली के तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। 7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में गोचर करने से यह आपके तीसरे यानी पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में जल्दबाजी करने से बचना होगा। इससे आपके कुछ पुराने संबंधों में नयापन आएगा। आर्थिक लाभ की अच्छी स्थिति होगी जिससे आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा। 

budh gochar mercury transit in mithun on 7 july these zodiac will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी होते हैं और मिथुन राशि में गोचर आपके पहले भाव में होगा जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ और शुभ सूचना सूनने को मिल सकता है। बुध के गोचर करने से नौकरीपेशा जातकों को अच्छा लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
budh gochar mercury transit in mithun on 7 july these zodiac will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली के लग्न और कर्म भाव के स्वामी हैं, 7 जुलाई को बुध के गोचर करने से यहा आपके दशम भाव में रहेंगे जिससे आपको करियर-कारोबार में कुछ नया करने और पाने का अवसर मिलेगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि से जुड़े हुए हैं उनको कोई बड़ा बिजनेस में डील मिल सकती है। बुध का यह गोचर आपके कार्यों में सफलता दिलाएगा साथ ही साथ व्यापार में कई तरह के मौके भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
budh gochar mercury transit in mithun on 7 july these zodiac will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली के सातवें और दशम भाव के स्वामी हैं। बुध के गोचर करने से आपको कुछ अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको अतिरिक्त आय के भरपूर मौके मिल सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान दांपत्य जीवन में बेहतर सुधार आएगा और लाभ के कुछ अच्छे और बेहतर मौके मिलेंगे। 

Venus Transit 2026: 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर, जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर प्रभाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed