पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में मंगल की एंट्री, मेष समेत इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

Thu, 02 Jul 2026 03:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 03:50 PM IST
सार

Mangal Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में मंगल के गोचर से मेष समेत 4 राशियों को करियर के क्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता, धन लाभ के भी बन रहे हैं योग। जानें ज्योतिष के अनुसार पूरी जानकारी और अपनी राशि पर पड़ने वाला असर।

विज्ञापन
Mars Transit 2026 Mangal Gochar in Moon's Nakshatra Brings Good Luck for These 4 Zodiac Signs
Mangal Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का हर राशि पर विशेष प्रभाव माना जाता है, और साहस व पराक्रम के कारक ग्रह मंगल की यह चाल आगामी दिनों में कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है। मंगल ग्रह जल्द ही अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं, और यह गोचर खासतौर पर करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 5 जुलाई 2026, रविवार के दिन दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रोहिणी को चंद्रमा का नक्षत्र माना जाता है, और मंगल का यहां प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से खास संयोग बना रहा है। मंगल ग्रह 24 जुलाई 2026 तक इसी नक्षत्र में गोचर करेंगे, इसके बाद वे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस पूरी अवधि के दौरान मंगल का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं इन चारों राशियों पर मंगल के इस गोचर का क्या असर रहने वाला है।


Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होते ही इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, करियर-आर्थिक मामलों में आएंगी उलझनें
Dwidwadash Drishti Yog: 22 जुलाई को बनेगा शुभ योग, वृषभ समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
 

Mars Transit 2026 Mangal Gochar in Moon's Nakshatra Brings Good Luck for These 4 Zodiac Signs
करियर के मोर्चे पर सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि के लिए यह नक्षत्र गोचर खासतौर पर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान करियर के मोर्चे पर सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभा पाएंगे। इसके साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम भी अब पूरे होते नजर आएंगे, जिससे मन को राहत मिलेगी।

Mars Transit 2026 Mangal Gochar in Moon's Nakshatra Brings Good Luck for These 4 Zodiac Signs
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी मंगल का यह गोचर लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने काम में सफलता मिलेगी, साथ ही कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। इसके अलावा घर-परिवार को लेकर चल रहा तनाव धीरे-धीरे कम होगा और पारिवारिक माहौल सामान्य होगा। इस अवधि में धन लाभ के भी अच्छे संकेत बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Transit 2026 Mangal Gochar in Moon's Nakshatra Brings Good Luck for These 4 Zodiac Signs
समाज और कार्यस्थल पर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल के इस शुभ प्रभाव से रुके हुए काम बनते नजर आएंगे। समाज और कार्यस्थल पर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।  आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और प्रमोशन मिलने की भी संभावना बन रही है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान पहले से अधिक मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन
Mars Transit 2026 Mangal Gochar in Moon's Nakshatra Brings Good Luck for These 4 Zodiac Signs
करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस गोचर के प्रभाव से आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग निवेश की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग भी बन सकते हैं। इसके अलावा लंबे समय से अटके हुए कार्य भी इस दौरान पूरे होते नजर आएंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed