पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होते ही इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, करियर-आर्थिक मामलों में आएंगी उलझनें

Thu, 02 Jul 2026 02:59 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 02 Jul 2026 02:59 PM IST
सार

Guru Asta 2026: वर्ष 2026 में 14 जुलाई को गुरु अस्त होंगे और 12 अगस्त 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Guru Asta 2026 in july date and impact on zodiac in hindi
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Guru Asta 2026: 14 जुलाई 2026 को देवगुरु बृहस्पति अस्त होने जा रहे हैं और 12 अगस्त 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक समीप पहुंच जाता है, तो उसका प्रभाव कमजोर पड़ने लगता है, जिसे ग्रह अस्त होना कहा जाता है। गुरु को ज्ञान, भाग्य, विवाह, संतान, शिक्षा और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु जैसे शुभ ग्रह के अस्त होने से कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर भाग्य का कमजोर होना, करियर में रुकावट, संतान पक्ष से चिंता और कई कार्यों में देरी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

Guru Asta 2026 in july date and impact on zodiac in hindi
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों को इस समय बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। 
  • कारोबार और आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें।
  • आर्थिक संकट भी सिर उठ सकता है।
  • परिवार में किसी पार्टी का आयोजन करने की योजना असफलत हो सकती हैं।
  • इस अवधि में सोच-समझकर ही खर्च करना उचित रहेगा।
  • महिलाओं को इस दौरान स्वास्थ्य और संबंधों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Shukra Gochar: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे सूर्य की राशि में प्रवेश, अगस्त तक इन राशि के लोग रहें बेहद सतर्क

राहु नक्षत्र गोचर के बाद इन 4 राशियों के सामने आ सकती हैं चुनौतियां, धन हानि के संकेत

 

 

Guru Asta 2026 in july date and impact on zodiac in hindi
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों को इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां घेर सकती हैं। 
  • मानसिक तनाव बढ़ सकता है और कार्यों में उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने में देरी हो सकती है।
  • अधिकारियों के साथ मनमुटाव या बहस की स्थिति बन सकती है। 
  • यात्रा अधिक करनी पड़ सकती हैं और बातों का भार मन पर बना रहेगा।
  • नए लोगों पर अधिक भरोसा आपके तनाव को बढ़ा सकता है।
  • प्रेम संबंधों में परिवार की नाराजगी संभव है, इसलिए धैर्य रखें।
 

Surya Gochar July 2026: कर्क राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, मकर समेत इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Asta 2026 in july date and impact on zodiac in hindi
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए गुरु अस्त का समय सावधानी बरतने वाला रहेगा। 
  • पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है और करियर या शिक्षा से जुड़े मामलों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • अधिकारियों के साथ टकराव के योग भी बन रहे हैं। 
  • पारिवारिक जरूरतों के कारण आर्थिक दबाव महसूस होगा। 
  • सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
 

July Horoscope 2026: जुलाई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, धन लाभ और अधूरे काम पूरे होने के योग

Pratiyuti Yog 2026: जुलाई में बनेगा डबल प्रतियुति योग, मेष समेत 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed