पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Horoscope 2026: जुलाई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, धन लाभ और अधूरे काम पूरे होने के योग

Thu, 02 Jul 2026 12:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 02 Jul 2026 12:02 PM IST
सार

July Horoscope 2026: जुलाई के महीने में गुरु और शनि समेत कई ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे कई राशिवालों को महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। 

विज्ञापन
July Horoscope 2026 july monthly rashifal these zodiac sign will be lucky
जुलाई महीने में इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ - फोटो : अमर उजाला

July Horoscope 2026: जुलाई के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसके चलते सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। जुलाई में अगर ग्रहों की चाल की स्थिति की बात करें तो इस माह देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। शुक्र का गोचर सिंह राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य पहले 15 दिनों तक मिथुन राशि में फिर शेष 15 दिनों में कर्क राशि में, मंगल वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं कुछ ग्रह पहले से अपनी पुरानी स्थितियों में भी इस माह भी विराजमान रहेंगे, जिसमें शनि मीन राशि, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में मौजूद होंगे। हालांकि शनि इस माह उल्टी चाल से चलेंगे और देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे। इस तरह से जुलाई माह में ग्रहों की चाल में बदलाव के प्रभाव से हंस राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, गजकेसरी राजयोग, विष योग और शुक्र-केतु की युति सिंह राशि में होगी। ऐसे में जुलाई माह में कुछ राशि वालों को भाग्य का जबरदस्त लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं जुलाई माह की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन होंगी।

July Horoscope 2026 july monthly rashifal these zodiac sign will be lucky
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह महीना कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत और अच्छे समाचार सुनने को मिलेगा। इस दौरान वृषभ राशि वालों को कानूनी वाद-विवाद से छुटकारा मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पूरे महीने तक प्यार और स्नेह बना रहेगा। 
July Horoscope 2026 july monthly rashifal these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन 
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। इस माह आपको कार्यो में उन्नति और बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद और इसी साथ जिम्मेदारी भी मिल सकती है। माह के अंत में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल-मुलाकात का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके अलावा अचानक धन प्राप्ति के योग भी बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
July Horoscope 2026 july monthly rashifal these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि वालों के लिए इस माह कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आय से नए-नए स्त्रोत बनेंगे। इस माह वाद-विवाद से आपको दूर रहना होगा। पूरे माह आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर की प्राप्ति के योग होंगे। इस माह वाहन और भूमि की खरीदारी के योग बनते नजर आएंगे। पूरे माह आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर स्थितियां बनेंगी। 
विज्ञापन
July Horoscope 2026 july monthly rashifal these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर  
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। कुछ राशि के जातकों को इस माह अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हुए नजर आएंगे। यह महीना मकर राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। निवेश के लिहाज से यह महीना बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा। इस माह लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ इस माह मकर राशि वालों को जबरदस्त रूप में मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed