{"_id":"6a440928b39261beef07bab4","slug":"pratiyuti-yog-2026-double-conjunction-in-july-to-increase-stress-for-aries-and-4-other-zodiac-signs-2026-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pratiyuti Yog 2026: जुलाई में बनेगा डबल प्रतियुति योग, मेष समेत 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pratiyuti Yog 2026: जुलाई में बनेगा डबल प्रतियुति योग, मेष समेत 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:20 AM IST
सार
Pratiyuti Yog 2026: जुलाई में 2 बार बनेगा यह योग, मेष समेत 5 राशियों के लिए नहीं रहेगा शुभ। जानें कैसे रहेगा आपका महीना।
विज्ञापन
1 of 7
प्रतियुति योग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Pratiyuti Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके आपसी कोण का हर राशि पर सीधा असर माना जाता है। इन्हीं में से एक है प्रतियुति योग, जो तब बनता है जब दो ग्रह आकाश में एक-दूसरे के बिल्कुल आमने-सामने यानी 180 डिग्री के कोण पर आ जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस योग का प्रभाव अमूमन शुभ नहीं माना जाता और यह जीवन के कई क्षेत्रों में चुनौतियां खड़ी कर सकता है। खास बात यह है कि जुलाई 2026 में यह योग एक नहीं बल्कि दो बार बनने जा रहा है, जिसके चलते कुछ राशियों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
2 of 7
कब-कब बनेगा प्रतियुति योग?
- फोटो : adobe stock
कब-कब बनेगा प्रतियुति योग?
द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2026 में प्रतियुति योग पहली बार 19 जुलाई की सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर बनेगा। इसके बाद दूसरी बार यह योग 27 जुलाई की सुबह 3 बजकर 13 मिनट पर बनने वाला है। इस तरह महीने में दो बार इस योग का दोहराव होना ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है, और यही वजह है कि इसका असर कुछ राशियों पर अधिक गहराई से देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
3 of 7
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर संयम बनाए न रख पाने के कारण अधिकारियों के साथ मनमुटाव या बहस की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा दबाव में लिया गया कोई भी फैसला विवाहित जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान करियर के मोर्चे पर सावधान रहने की जरूरत है। समय पर बॉस द्वारा सौंपा गया काम पूरा न करने की वजह से नौकरी को लेकर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। इसके साथ ही आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन की बात करें तो रिश्तों में पहले से चली आ रही उलझनें इस अवधि में और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कारोबार के सुचारू रूप से न चलने के कारण चिंता बनी रहेगी।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कारोबार के सुचारू रूप से न चलने के कारण चिंता बनी रहेगी, और साथ ही आर्थिक संकट भी सिर उठा सकता है। इसके अलावा घर के बुजुर्ग सदस्य अपनी बिगड़ती सेहत पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसलिए परिवार को उनका खास खयाल रखने की जरूरत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।