सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य योग, इन राशियों को मिलेगी सफलता और होगा लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 14 May 2026 02:48 PM IST
सार

Shani Jayanti 2026: इस साल शनि जयंती पर बुधादित्य योग का संयोग बना रहेगा। इससे कुछ राशि वालों को धन लाभ, सफलता और कई मनचाही यात्रा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
budhaditya yoga on Shani Jayanti 2026 these zodiac will get benefits
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Jayanti 2026: 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जा रही है, जो इस बार बेहद खास मानी जा रही हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन शुक्र की राशि वृषभ ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध की युति से शक्तिशाली बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह योग बेहद शुभ होता है, जिसे बुद्धि, धन लाभ और मान-सम्मान से जोड़ा जाता है। इसका प्रभाव व्यक्ति के लाभ योग का निर्माण करता है। ऐसे में शनि जयंती पर पूजा-पाठ करना और भी कल्याणकारी होने वाला है। वहीं इसका सकारात्मक असर कुछ राशियों पर भी देखने को मिल सकता है। यह समय तरक्की और नई शुरुआत आपके लिए लेकर आ सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Spasht Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र गोचर से इन राशि वालों की बढ़ेगी दिक्कतें, 30 जून तक रहें अलर्ट

Trending Videos
budhaditya yoga on Shani Jayanti 2026 these zodiac will get benefits
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
बुधादित्य योग आपके लिए लाभकारी रहने वाला है, क्योंकि यह आपकी ही राशि में बनने वाला है। कारोबार में लंबे समय से रुके काम अब गति पकड़ेंगे। सभी ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति आपको हो सकती हैं। लाभ के साथ-साथ बचत करने में भी सफल होंगे। बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलने के योग हैं। इसके अलावा समाज में पहचान बढ़ेगी। प्रेम जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। कोई घर या वाहन खरीदने का सपना इस अवधि में पूरा होगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो लाभकारी साबित हो सकते हैं। 

Surya Gochar: 25 मई को वृषभ राशि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
budhaditya yoga on Shani Jayanti 2026 these zodiac will get benefits
Shani Jayanti 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह योग करियर सफलता लेकर आ सकता है। आपको मेहनत का फल तो मिलेगा ही साथ ही भाग्य में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। रोजगार प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इसके अलावा लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने लगेंगे। धन प्राप्ति होगा। आय के अन्य नए स्त्रोत बनने के योग हैं।
Venus Transit 2026: 14 मई को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि पर प्रभाव
Budha Nakshatra Gochar: 19 मई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

budhaditya yoga on Shani Jayanti 2026 these zodiac will get benefits
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि जयंती का दिन विशेष फलदायी माना जा रहा है। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस समय वाणी के प्रभाव से लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छे संकेत दे सकता है। मानसिक रूप से शांति महसूस होगी। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
Venus Transit 2026: शुक्र का बुध की राशि में हुआ गोचर, जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर प्रभाव
Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed