सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2026: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 14 May 2026 02:32 PM IST
सार

Venus Transit 2026: सुख और भौतिक भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र अब अपनी स्वराशि वृषभ की यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

विज्ञापन
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on makar kumbh and meen rashi
शुक्र गोचर 2026 - फोटो : अमर उजाला
Venus Transit 2026: सुख, वैभव और सौंदर्य के दाता ग्रह शुक्र अब राशि परिवर्तन करते हुए वृषभ से मिथुन राशि में आ गए हैं। 14 मई से लेकर 08 जून तक शुक्र बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, कला, धन और भोग-विलास का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर करने से जातकों के जीवन में संवाद में वृद्धि होती है। साथ ही एक दूसरे संग रिश्तों में नयापन आता है। ऐसे मे जो लोग कला, लेखन, मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्रों से जुड़े हुए होते हैं उनके जीवन में कई तरह के अवसरों में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर से मकर, कुंभ और मीन राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
Trending Videos
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on makar kumbh and meen rashi
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वाले के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी होकर अब आपके षष्ठम भाव में विराजमान होंगे। कुंडली का षष्ठम भाव प्रतिस्पर्धा का होने के कारण आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on makar kumbh and meen rashi
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रदेव चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी होते हैं। अब शुक्र का मिथुन राशि में गोचर पंचम भाव में होगा से आपको प्रेम के मामलों में अच्छी सफलता हासिल होगी और इसके अलावा संतान का सुख भी प्राप्त होगा। अपने साथी संग रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। इस दौरान रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा। 
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on makar kumbh and meen rashi
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं और मिथुन राशि में गोचर से आपके चतुर्थ भाव पर प्रभाव डालेंगे। कुंडली का चौथा भाव सुख, घर, जमीन और मानसिक शांति का होता है। इससे आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। 

Longest Surya Grahan: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण ? जानें डेट, समय और कहां-कहां देगा दिखाई



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed