सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2026: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 14 May 2026 01:49 PM IST
सार

Venus Transit 2026: सुख और भौतिक भोग विलास का कारक ग्रह शुक्र अब अपनी स्वराशि वृषभ की यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 

विज्ञापन
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on mesh vrishabh and mithun rashi
शुक्र राशि परिवर्तन 2026 - फोटो : amar ujala

Venus Transit 2026: सुख, वैभव और सौंदर्य के दाता ग्रह शुक्र अब राशि परिवर्तन करते हुए वृषभ से मिथुन राशि में आ गए हैं। 14 मई से लेकर 08 जून तक शुक्र बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, कला, धन और भोग-विलास का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर करने से जातकों के जीवन में संवाद में वृद्धि होती है। साथ ही एक दूसरे संग रिश्तों में नयापन आता है। ऐसे मे जो लोग कला, लेखन, मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्रों से जुड़े हुए होते हैं उनके जीवन में कई तरह के अवसरों में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर से मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।

Trending Videos
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on mesh vrishabh and mithun rashi
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र आपके तीसरे भाव में प्रवेश कर लिया है। इससे आपके आत्मविश्वास और संवाद क्षमता में वृद्धि होगी। नए-नए लोगों से संपर्कों का लाभ मिलेगा। प्रेमजीवन में साथी संग नजदीकियां बढ़ेंगी।

Longest Surya Grahan: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण ? जानें डेट, समय और कहां-कहां देगा दिखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on mesh vrishabh and mithun rashi
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र आपके राशि स्वामी हैं। अब 14 मई से लेकर 08 जून तक शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपके दूसरे भाव में होगा, जो धन, वाणी और कुंटुब का होता है। इससे आपके धन, वाणी और परिवार से संबंधित मामलों में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। 

May Rashifal 2026: मई माह में राजयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on mesh vrishabh and mithun rashi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पांचवें और बाहरवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र का गोचर आपके पहले भाव यानी लग्न में हुआ है जिससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में परिवर्तन देखने को मिलेगा।  प्रेम जीवन में कुछ नयापन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

2032 तक शनि साढ़ेसाती का रहेगा असर, इन राशियों को रहना होगा सावधान



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed