सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2026: शुक्र का बुध की राशि में हुआ गोचर, जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 14 May 2026 02:32 PM IST
सार

Venus Transit 2026: सुख और भौतिक भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र अब अपनी स्वराशि वृषभ की यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

विज्ञापन
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on tula vrischik and dhanu rashi
शुक्र राशि परिवर्तन 2026 - फोटो : amar ujala
Venus Transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम, दांपत्य जीवन, ऐश्वर्य और धन का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं उनको जीवन के सभी तरह की सुख-सुविधाएं थोड़े से ही प्रयासों में बहुत ही आसानी के साथ मिल जाती हैं 14 मई 2026 को शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों पर शुक्र के गोचर का किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
Trending Videos
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on tula vrischik and dhanu rashi
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले भाव के साथ-साथ अष्टम भाव के स्वामी भी हैं। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर अब नवम यानी भाग्य के भाव में हुआ है जिससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। यात्रा के भी योग बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। प्रेम जीवन में भी कुछ नयापन महसूस होगा। 

Longest Surya Grahan: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण ? जानें डेट, समय और कहां-कहां देगा दिखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on tula vrischik and dhanu rashi
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए शुक्रदेव सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी हैं और अब जब ये मिथुन राशि में गोचर हुए हैं तो यह आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। अष्टम भाव गूढ़ विद्या और गुप्त ज्ञान का भाव होता है ऐसे में आपको को नई खोज की तरफ दिलचस्पी बढ़ेगी। 

May Rashifal 2026: मई माह में राजयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
venus transit 2026 shukra gochar in gemini impact on tula vrischik and dhanu rashi
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे। सप्तम भाव में शुक्र के गोचर से वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में दिलचस्पी बढ़ेगी। जीवनसाथी संग रिश्ते पहले के मुकाबले बेहतर होंगे। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed