Budha Nakshatra Gochar May 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 19 मई 2026 को दोपहर 02 बजकर 37 मिनट पर बुध ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, रोहिणी को बेहद शुभ और आकर्षक नक्षत्रों में गिना जाता है, जिसके स्वामी मन के कारक चंद्रमा माने जाते हैं। ऐसे में जब बुध और चंद्रमा की ऊर्जा एक साथ प्रभाव डालती है, तो व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता, आर्थिक स्थिति पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान जातकों को करियर, शिक्षा, व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के भी संकेत हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Budha Nakshatra Gochar: 19 मई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में आएगा बड़ा बदलाव
Budha Nakshatra Gochar May 2026: बुध ग्रहों के राजकुमार है, जिन्हें बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क क्षमता का कारक माना जाता है। उनके शुभ प्रभाव से निर्णय क्षमता, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
बुध नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए खास रहने वाला है, क्योंकि समय आपके लिए सकारात्मकता लेकर आ रहा है। इस समय लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार देखने को मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। खास बात यह है कि, नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। परिवार का माहौल भी सुखद और सहयोगपूर्ण बना रहेगा। सभी क्षेत्रों में आपको अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे स्थिरता आने के संकेत हैं।
Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत और अवसरों से भरा रह सकता है। माना जा रहा है कि, नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनकी मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। मनचाहा लाभ प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।
Spasht Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र गोचर से इन राशि वालों की बढ़ेगी दिक्कतें, 30 जून तक रहें अलर्ट
मंगल के गोचर के बाद अब नक्षत्र परिवर्तन, इन चार राशियों को आने वाले समय में होगा जबरदस्त लाभ
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला साबित हो सकता है। धन लाभ के नए अवसर बन सकते हैं और रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है। आपको कहीं से मनचाही नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता में भी निखार देखने को मिलेगा। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकारते हुए विवाह के लिए राजी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
Surya Gochar: 25 मई को वृषभ राशि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।